जामताड़ाः चलती ट्रेन से पटरी पर गिर गये मां-बेटे तो कूद गया RPF जवान और बचा ली दोनों की जान

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा जिले में एक आरपीएफ जवान की बहादुरी का मामला सामने आया है, जहां उसने अपनी जान की बाजी लगाकर जोखिम में पड़ी मां-बेटे की जान को बचा लिया। जिले के हावड़ा- नई दिल्ली रेलखंड पर विद्यासागर स्टेशन में आरपीएफ जवान की मुस्तैदी और साहस के चलते महिला और उसके बच्चे की जान बच गई। आरपीएफ जवान कृष्ण मुरारी ने अपनी जान की फिक्र किये बिना ट्रेन पर चढ़ने के दौरान पटरी पर गिरी महिला व बच्चे की जान बचाई। हालांकि इस घटना में आरपीएफ जवान मामूली रूप से घायल हो गया और उसकी वर्दी फट गयी। वहीं आरपीएफ जवान के इस कार्य की लोग काफी सराहना कर रहे हैं।

jamtara rpf soldier saved mother and son life

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विद्यासागर निवासी की नगमा खातून आसनसोल- झाझा मेमू ट्रेन पर मधुपुर जाने के लिए चढ़ रही थी। इसी बीच ट्रेन चलनी शुरू हो गई, जिसके चलते वह गोद में लिये बच्चे के साथ फिसल गई और पटरी पर गिर गई। तभी वहां मौजूद आरपीएफ जवान कृष्ण मुरारी की नजर महिला पर पड़ी तो अपनी जान की चिंता किये बगैर दौड़ कर महिला को बचाने के लिए पटरी पर उतर गया और मां-बच्चे को खींच कर सकुशल बाहर निकाल दिया। इस दौरान तब तक काफी हो-हल्ला के बाद ट्रेन का चेन पुलिंग कर दोनों को सुरक्षित बचा लिया गया।

इस घटना में आरपीएफ जवान की वर्दी फट गई और कई जगह उसे मामूली चोटें भी आईं, जिसका प्राथमिक उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक जवान ने जिस प्रकार अपने साहस का परिचय दिया है वह काबिले तारीफ है। उनके मुताबिक आरपीएफ जवान ने इस तरह की मुस्तैदी नहीं दिखाई होती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

Recommended Video

    Jamtara Police ने किया Murder Mystery का खुलासा, अवैध संबंध में हुई थी हत्या । वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+