Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

झारखंडः जामताड़ा कांग्रेस विधायक ने कहा- कंगना के गालों जैसी चिकनी बनेंगी सड़कें

जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा विधानसभा से कांग्रेस विधायक डॉ. इऱफान अंसारी ने विवादित बयान दिया है। इरफान अंसारी ने जामताड़ा इलके में बनने वाली सड़कों को एक्ट्रेस कंगना रनौत के गालों की तरह चिकनी बनाने का दावा किया है। विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा में ऐसी सड़के बनेंगी जिसमें लोगों को ना धूल फांकनी पड़ेगी और ना ही गड्ढे का सामना करना पड़ेगा। हालांकि ये सभी सड़कें विधायक इरफान अंसारी ने जल्द बनाने का दावा किया है।

jamtara congress mla ifan ansari compare road from kangana ranaut cheek

विधायक डॉ. इरफान अंसारी के मुताबिक राज्य के गठन के बाद भाजपा ने शासन किया लेकिन लोगों की बुनियादी समस्याओँ को दूर नहीं कर पाई। सड़की की अभाव में लोगों को मुश्किल भरे चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। जबकि भाजपा केवल जनता के पैसे को लूटने में ही रही। कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि जामताड़ा के आदिवासियों के लिए मैंने 14 नई सड़कों की सौगात दी है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन सड़कों को फिल्म अदाकारा कंगना रनौत के गालों से भी अधिक चिकनी बनाया जाएगा।

इसके अलावा कहा कि हमारे आदिवासी बच्चे, युवा और कारोबारी वर्ग के लोग उन सड़कों पर चलेंगे। उन्होंने राज्य में रही रघुवर दास की सरकार पर हमला करते हुए कहा कि आप देखेंगे कि ऐसी सड़कें कभी भाजपा के शासनकाल में नहीं बनी होंगी। भाजपा ने राज्य को लूटने का काम किया था। सड़कें नहीं बनने के कारण आज गांवों में रहने वाले आदिवासी धूल फांकने के लिए विवश हैं। बता दें कि अंसारी ने यह बयान झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा जामताड़ा की 15 सड़कों की स्वीकृति के बाद दिया है। इरफान कोई पहले नेता नहीं हैं जिन्होंने बालीवुड की बालाओं के गाल से सड़कों की तुलना की है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+