जमशेदपुरः पिता की प्रेमिका के साथ नाबालिग बेटे ने की हैवानियत, सैनिटाइजर डालकर जला दिया

Crime In Jamshedpur जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर पुलिस ने मंगलवार को कदमा थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल की नर्स अनीता शर्मा हत्याकांड का खुलासा कर दिया। डीएसपी हेडक्वार्टर-2 अरविंद कुमार ने खुलासा करते हुए कहा कि पिता के अफेयर के कारण रोज-रोज के घर के झगड़े से परेशान नाबालिग लड़के ने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस को प्रेमी पर था शक

पुलिस को प्रेमी पर था शक

रामनगर रोड नंबर-3 स्थित जयंती अपार्टमेंट निवासी नर्स की हत्या उसके प्रेमी के 17 साल के बेटे ने कर दी। बीते 31 दिसंबर की रात को फ्लैट में नर्स अनीता की लाश बरामद हुई थी। सबसे पहले उसकी लाश को प्रेमी ने देखा था और फिर पुलिस को सूचना दी थी। पुलिस प्रेमी पर हत्या कर शक करते हुए उससे पूछताछ कर रही थी।

प्रेमी के बेटे ने की थी हत्या

प्रेमी के बेटे ने की थी हत्या

इस दौरान उसने बताया कि नर्स और उसके संबंध के चलते घर में अक्सर झगड़ा होता रहता है। इसके बाद पुलिस ने प्रेमी के नाबालिग बेटे से पूछताछ की। जब पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया तो उसने पूरा राज उगल दिया। बता दें कि नाबालिग 11वीं में पढ़ता है। डीएसपी ने बताया कि नाबालिग नर्स के घर में पेट्रोल मांगने के बहाने से घुसा था फिर इस दौरान उसने नर्स को पिता से दूर रहने की हिदायत दी।

हत्या के बाद सैनिटाइजर डालकर जिंदा जलाया

हत्या के बाद सैनिटाइजर डालकर जिंदा जलाया

इसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया और गुस्से में आकर नाबालिग ने नर्स का गला दबाकर मार डाला। उसके बाद लगातार चाकू से कई बार चेहरे पर हमला कर दिया ताकि उसकी शिनाख्त न हो सके। इसीलिए सैनिटाइजर से नर्स का चेहरा जला दिया। घटना के अंजाम देने के बाद बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+