जमशेदपुरः दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। मुंबई-हावड़ा मुख्य रेलमार्ग पर बिंजय पुलिया के पास राउरकेला से टाटानगर की तरफ जा रही दुरंतो एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की घटनास्थल पर ही कटकर मौत हो गई। मृतकों में एक पुरुष व तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी मृतक बड़ाबाबों के तेलांगजुड़ी गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 71 वर्षीय सोमा पुरती, 21 वर्षीय अमर पुरती, पत्नी बाह पुरती और अमर की बहन जेमा पुरती के रूप में हुई है। सभी बैंक का काम खत्म करने के बाद लौड़िया गांव के नरसिंह बोदरा अपने मामा घर जा रहे थे।

jamshedpur near chakrdharpur railway station four people died in rail accident

इस दुर्घटना में सभी के शरीर क्षत-विक्षत हो गए हैं। वहीं शरीर के टुकड़े रेल पटरी पर बिखर गए हैं। घटना बुधवार की दोपहर 3.30 बजे की है। घटना स्थल से एक बैग और मोबाईल सिम मिला है। बैग में चक्रधरपुर इलाहाबाद बैंक शाखा की पासबुक और आधार कार्ड मिले है। उससे पता चला की वह चारों बड़ाबाबों के तेलांगजुड़ी गांव के रहने वाले हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिंजय नदी पुलिया से गुजर रहे लोग अचानक आई ट्रेन के कारण पटरी से हट नहीं सके और गाड़ी की चपेट में आ गए। तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट से सभी लोगों के चिथड़े उड़ गये। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+