झारखंडः जमशेदपुर में दो नाबालिग बच्चियों ने ट्रस्ट संचालक सहित 16 लोगों पर लगाया यौन शोषण का आरोप

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले में स्थित टेल्को के खडंगाझार स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट से भागी लड़कियों को बिरसानगर डूंगरी टोला से बरामद कर लिया गया है। दोनों बच्चियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। इसके बाद लड़कियों के बयान के आधार पर ट्रस्ट संचालक हरपाल सिंह, उनकी पत्नी पुष्पारानी तिर्की सहित 16 लोगों के खिलाफ टेल्को थाना में यौनशोषण का मामला दर्ज हुआ है। हालांकि पुलिस ने आरोपितों का नाम गोपनीय रखा है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बता दें कि बीते शनिवार को दोनों लड़कियां बिना किसी को बताए चिल्ड्रेन होम से गायब हो गई थीं।

jamshedpur minor girls accuse 16 people for physical abuse

हरपाल सिंह ने टेल्को पुलिस को बच्चियों की गुमशुदगी की जानकारी दी। इसके बाद बच्चियों को ढूंढने गई पुलिस ने बिरसानगर के डुंगरी टोला से बरामद कर लिया। थाने में नाबालिग लड़कियों ने बताया कि ट्रस्ट में उनका यौनशोषण किया जाता है। इसलिये वे वापस नहीं जाएंगी। दोनों बच्चियों को साकची महिला थाना में रखा गया था। सोमवार को दोनों का टेल्को थाना में बयान दर्ज किया गया। बच्चियों के मुताबिक हरपाल सिंह और कई दूसरे लोग उनके साथ यौनशोषण करते हैं।

बता दें कि हरपाल सिंह सीडब्ल्यूसी की चेयर पर्सन पुष्पा रान तिर्की के पति भी हैं। दोनों पीड़िता लॉकडाउन के पहले सुंदरनगर के एक स्कूल में रह रही थी। लॉकडाउन के दौरान उन्हें मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट में लाया गया था। इनमें से एक बच्ची 10वीं कक्षा की छात्र है। पुष्पा रानी तिर्की और उसके पति हरपाल सिंह ने लड़कियों के आरोपों का खंडन किया है। कहा कि बच्चियां जो भी बात बोल रही हैं, वह निराधार है। फिलहाल वरीय पुलिस अधिकारी के निर्देश पर टेल्को थाना में मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू कर दी गयी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+