Jamshedpur East Chunav Results 2024: पहले ही चुनाव में रघुवर दास की बहू पूर्णिमा साहू की हुई प्रचंड जीत
Jamshedpur East Chunav Result 2024 in Hindi: जमशेदपुर पूर्व विधानसभा सीट भी इस बार चर्चाओं में है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जमशेदपुर पूर्व से पहली बार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और उड़ीसा के राज्यपाल रघुवर दास की बहू पूर्णिमा दास साहू को मैदान में उतारा था। पूर्णिमा दास साहू का ये पहला चुनाव है और उन्होंने 42 हजार वोटों से प्रचंड जीत दर्ज की है।
वहीं इंडिया गठबंधन के तहत कांग्रेस ने इस सीट से अजय कुमार को टिकट दिया था। उनको करारी हार मिली है। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हो गई है। पूर्णिमा दास साहू को कुल 107191 (+ 42871) वोट मिले है। वहीं अजय कुमार को 64320 ( -42871) वोट मिले थे।
वहीं आनंद कुमार पत्रलेख, बीएसपी से, पवन कुमार ,एनसीपी से, तरूण कुमार डे, जेएलकेएम से, इंदल कुमार सिंह, पीपीआई (डी) से उम्मीदवार हैं।

Jamshedpur East Election Result 2024: जमशेदपुर पूर्व चुनाव रिजल्ट लाइव
11.55 AM: पूर्णिमा दास साहू 30086 (+ 15682), अजय कुमार 14404 ( -15682)
जमशेदपुर पूर्व विधानसभा चुनाव 2019
झारखंड में पिछली बार 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में जमशेदपुर-पूर्व विधानसभा सीट पर सरयू रॉय ने जीत दर्ज की थी। सरयू रॉय को 73945 वोट मिले थे और उन्होंने भाजपा के रघुबर दास को हराया था जिन्हें 58112 वोट मिले थे।
2014 में भाजपा के रघुबर दास ने जमशेदपुर-पूर्व विधानसभा क्षेत्र जीता था। उन्हें 103427 वोट मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के आनंद बिहारी दुबे को 33270 वोट मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications