जमशेदपुरः चार साल पहले फरार हुई महिला का कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा था युवक, पुलिस ने पकड़ा

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र के लुपुंगडीह के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। करीब चार साल पूर्व घर से फरार महिला का कटा हुआ सिर लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक बैग में कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के आने से पूर्व युवक बैग छोड़कर फरार हो गया। हालांकि छापेमारी कर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक की पहचान 47 वर्षीय गिडू गोप के रूप में हुई है, जो उगडीह का रहने वाला है।

jamshedpur dead body found of woman

वहीं महिला की पहचान 44 वर्षीय सविता कुम्हारिन के रूप में हुई है। आरोपित की निशानदेही पर करीब तीन घंटे बाद महिला के धड़ को पितकी राइस मिल के पास से बरामद किया गया। थाना प्रभारी ने मामले को लेकर बताया कि हत्या में इस्तेमाल किये गए हथियार की बरामदगी नहीं हो पाई है। हालांकि अभी हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मृतक महिला के बेटे विनोद कुमार ने बताया कि चार साल पहले मां घर से भाग गई थी। इसके बाद वो गिडू गोप के घर पर ही रहती थी। आरोपी मानसिक रूप से बीमार था। दोनों साथ में नशा भी करते थे।

पलामू में महिला की हत्या

वहीं पलामू जिले के विश्रामपुर नप के बरवाडीह रजवार टोला (गोदरमाखुर्द) में बुधवार की अहले सुबह एक दलित महिला की गर्दन काटकर हत्या कर दी। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को महिला के 6 साल के बच्चे ने बताया कि 5 लोग घर में घुसे और मां को मारते-पीटते बाहर ले गए। इसके बाद उसकी गर्दन काट दी। बच्चे ने आरोपियों में अपने सगे चाचा का भी नाम लिया है। एक माह पहले पड़ोसी ने एक बच्ची की मौत को लेकर महिला पर शक जाहिर करते हुए बदला लेने की धमकी दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+