जमशेदपुरः ASI ने महिला के साथ बनाया संबंध और फिर उतार दिया मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर जिले के बिष्टुपुर साउथ पार्क रिलायंस फ्रेश के पीछे क्वार्टर में रहने वाली 30 वर्षीय तृषा पटेल की हत्या का खुलासा हो गया है। साकची थाने के एएसआई धर्मेंद्र सिंह ने गला दबाकर तृषा की हत्या कर दी थी। महिला आरोपित एएसआई को ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये की मांग कर रही थी और कभी-कभी शादी करने का दबाव बना रही थी। पुलिस की पूछताछ में एएसआई ने बताया कि बीते 12 नवंबर की रात को 9 बजे वह बिष्टुपुर से महिला को मोटरसाइकिल पर बैठाकर खड़ंगाझार टीओपी के पास क्वार्टर ले गया। फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया व फिर विवाद होने पर रात को 11 बजे के बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

jamshedpur asi did murder of woman police arrested him

आरोपित ने बताया कि हत्या के बाद तृषा के शव को बोरे में भरा। बाइक से शव को रात के डेढ़ बजे तार कंपनी के पास तालाब में फेंक दिया और वापस क्वार्टर में आकर सो गया। शव ले जाने से पहले एएसआई ने तार कंपनी के पास ड्यूटी देने वाले गार्ड से फोन कर लोकेशन पूछा। फिर दूसरे रास्ते से बाइक से शव लेकर पहुंचा। 13 नवंबर को साकची सीसीआर डीएसपी से 13 से 26 नवंबर तक गांव जाने की बात कहकर छुट्टी ली और चला गया।

पुलिस को मोबाइल पर कई साक्ष्य मिले हैं। हत्या में इस्तेमाल बाइक जब्त की है। तार कंपनी तालाब वाले मार्ग पर लगे कैमरा से फुटेज निकाला जा रहा है। तृषा की हत्या का खुलासा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सोमवार को करेगी। बता दें कि 17 नवंबर को तार कंपनी तालाब में तृषा का शव बोरे में मिला था। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया- मैं शादीशुदा हूं। मेरे दो बच्चे हैं।

आरोपित ने बताया कि तृषा से मेरा 4 साल से संबंध है। मैं अक्सर उसे खड़ंगाझार स्थित क्वार्टर में ले जाता था। महिला शादी का दबाव बना रही थी। मैं राजी हुआ तो वो मुकर गई। 4 लाख रुपए मांग ब्लैकमेल करने लगी। 8 नंवबर को महिला मेरे क्वार्टर पर आई। दो दिनों तक रही। इस दौरान हमारे बीच विवाद हुआ। इसके बाद मैंने हत्या की योजना बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+