चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से कैसे जुड़ा रांची के ट्रक ड्राइवर का बेटा, ISRO में पिछले 7 साल से है वैज्ञानिक
चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग से कैसे जुड़ा रांची के ट्रक ड्राइवर का बेटा, ISRO में पिछले 7 साल से है वैज्ञानिक
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) आज को दोपहर 2:35 बजे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष स्टेशन से चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग करेगा। इसरो चंद्रयान -3 के प्रक्षेपण के साथ एक बार फिर इतिहास रचने के लिए तैयार है।
चंद्रयान-3 मिशन से रांची के वैज्ञानिक सोहन यादव भी जुड़े हैं। सोहन यादव पिछले 7 सालों से इसरो में वैज्ञानिक हैं और वह तोरपा के तपकरा गांव के रहने वाले हैं। उनके पिता ट्रक ड्राइवर हैं।

चंद्रयान-3 मिशन में सोहन यादव ऑर्बिटर इंटीग्रेशन और टेस्टिंग टीम में शामिल हैं। सोहन मिशन गगनयान से भी जुड़े हैं। लगभग 15 दिनों पहले सोहन ने अपनी मां देवकी देवी और भाई गगन से बात की थी। इस दौरान सोहन ने बताया था कि वह चंद्रयान-3 लॉन्चिंग को लेकर एक्साइटेड है।
सोहन ने मां को फोन पर कहा था कि वह अब मिशन के पूरा होने के बाद ही बात कर पाएगा। सोहन के साथ-साथ उसके परिवार वाले भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग को लेकर उत्साहित हैं।
कौन है सोहन यादव
सोहन यादव के पिता का नाम घुरा यादव है, जो एक ट्रक ड्राइवर हैं। सोहन ने तपकरा जैसे छोटे से गांव से अपनी शुरुआती पढ़ाई की है। मां का कहना है कि सोहन बचपन से ही काफी होनहार और तेज बच्चा था। उसने तपकरा स्थित शिशु मंदिर में प्राथमिक शिक्षा हासिल और दसवीं तक की शिक्षा सरकारी स्कूल से की।
दसवीं के बाद सोहन यादव 12वीं में जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा, डीएवी बरियातू में पढ़ने लगे। जहां हॉस्टल और पढ़ाई का खर्च निकालने में उनको काफी परेशानी हुई। पिता महीने में मुश्किल से 6 से 7 हजार रुपये कमा पाते थे। इसी में पढ़ाई और घर परिवार दोनों चलाना होता था।
इसके बाद सोहन यादव इंडियन इंस्टीटयूट ऑफ स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी केरल से इंजीनियरिंग की। उसके बाद वह 2016 में इसरो से जुड़े। सोहन बीते सात सालों से इसरो में वैज्ञानिक हैं।












Click it and Unblock the Notifications