'झारखंड में BJP की हार ने दुखी कर दिया', हेमंत से हारकर छलका CM हिमंत बिस्वा सरमा का दर्द

Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के चुनाव परिणाम आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत गठबंधन इंडिया ब्लॉक 56 सीटों पर जीत गई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के झारखंड चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार (23 नवंबर) को राज्य में एनडीए की हार पर दुख जताया है।

हेमंत सोरेन से हारकर सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि झारखंड में भाजपा की हार ने दुखी कर दिया है। झारखंड में जीत पर हेमंत सोरेन ने कहा है कि उन्होंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा था।

Jharkhand Election Result 2024

हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 'भले ही हम, असम में सभी 5 उपचुनावों में जीते हो लेकिन झारखंड...'

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, ''झारखंड में हार मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से बहुत दुखद है, भले ही हमने असम में सभी पांच उपचुनावों में जीत हासिल की हो। मैंने झारखंड में अपने कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण और अथक प्रयासों को देखा है, जिन्होंने इस चुनाव में अपना सब कुछ झोंक दिया। हमने राज्य को घुसपैठ से बचाने और छात्रों और युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करते हुए इसे विकास के पथ पर ले जाने के दृष्टिकोण के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि, हमें लोगों के जनादेश को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करना चाहिए, क्योंकि यही लोकतंत्र का असली सार है। इन चुनौतीपूर्ण समय में, हम अपने कार्यकर्ताओं के साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और उन्हें अटूट समर्थन और एकजुटता प्रदान करेंगे।''

हिमंत बिस्वा सरमा ने CM हेमंत सोरेन की दी बधाई

झारखंड में जेएमएम और उसके सहयोगियों ने शानदार जीत हासिल की है। इस उपलब्धि के लिए मैं हेमंत सोरेन और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में झारखंड प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+