हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को लिखा पत्र, बोले- चुनाव आयोग की राय की एक प्रति हमें दी जाए

रांची, 15 सितंबर। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधानसभा सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा है। इस बीच मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रमेश बैस को पत्र लिखकर मांग की है कि वह उन्हें चुनाव आयोग के सुझाव की एक प्रति मुहैया कराए। दरअस राजभवन ने हेमंत सोरेन मामले में चुनाव आयोग से उसकी राय मांगी थी, जिसके बाद चुनाव आयोग ने इसपर अपनी राय राजभवन को सौंप दी है। हेमंत सोरेन की ओर से एक पत्र लिखकर इसकी मांग की गई है।

hemant soren

सोरेन ने पत्र में कहा गया है कि राज्य के संवैधानिक प्रमुख होने के नाते भवदीय से संविधान एवं लोकतंत्र की रक्षा में महति
भूमिका की अपेक्षा की जाती है। लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचिक सरकार के मुखिया के रूप में संविधान एवं कानून के अनुपालन के लिए कृतसंकल्पित हैं। आपसे निवेदन है कि निर्वाचन आयोग की प्रति उपलब्ध कराई जाए, साथ ही सुनवाई का अवसर प्रदान किया जाए ताकि स्वस्थ्य लोकतंत्र के लिए घातक अनिश्चितता का वातावरण जल्द से जल्द दूर किया जा सके और झारखंड राज्य को उन्नति, प्रगति, विकास की मार्ग पर आगे बढ़ाया जा सके।

गौर करने वाली बात है कि झारखंड सरकार ने आरोप लगाया था कि भारतीय जनता पार्टी उनके विधायकों को तोड़ने की कोशिश कर रही है। यही वजह है कि पार्टी के विधायकों को कुछ दिन के लिए रायपुर ले जाया गया। ऐसे में सरकार के भीतर फूट का खतरा बना हुआ है। यही वजह है कि हेमंत सोरेन चाहते हैं कि जल्द से जल्द इस पूरे विवाद का अंत हो। यही वजह है कि उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर चुनाव आयोग की राय का एक पत्र मांगा है। भाजपा ने मांग की थखी कि हेमंत सोरेन लाभ के पद पर थे, ऐसे में विधानसभा की उनकी सदस्यता को रद्द किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+