गिरफ्तारी से पहले का हेमंत सोरेन ने जारी किया VIDEO, जानिए क्या-क्या कहा?
Hemant Soren News: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने कथित जमीन घोटाले के मामले में 31 जनवरी की देर रात गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने से ठीक पहले हेमंत सोरेन का एक वीडियो झारखंड सीएम हाउस की तरफ से 1 फरवरी को जारी किया गया है। इस वीडियो के माध्यम से हेमंत सोरेन ने कहा, 'ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं।'
झारखंड सीएम हाउस की तरफ से 5 मिनट 16 सकेंड का एक वीडियो जारी किया गया है। इस वीडियो में हेमंत सोरेन ने कहा, संभवत: आज मुझे ईडी गिरफ्तार करेगी, दिनभर हमसे पूछताछ करने के बाद...समय बीताने के बाद सयोंजित ढंग से मुझे गिरफ्तार करने का उन्होंने फैसला सुनाया है। यह फैसला ऐसे विषय पर सुनाया है जो चीजे मुझ से जुड़ी हुई नहीं है।

हेमंत सोरेन ने कहा कि मुझ पर साढ़े आठ एकड़ जमीन होने का इनका दावा है। उन्होंने कहा कि ऐसी जमीन का जो कभी बिकती नहीं है। कहा कि ईडी को कही सुबत नहीं मिले। दिल्ली में इन्होंने छापेमारी की। हेमंत सोरेन ने दावा करते हुए कहा कि उन्हें पता है कि शाम के वक्त कोर्ट बंद हो जाता है, इसलिए उन्होंने अपनी योजना के मुताबिक शाम के वक्त मुझे गिरफ्तार करने का फैसला सुनाया है।
Recommended Video
इतना ही नहीं, हेमंत सोरेन ने कहा कि जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे गिरफ़्तार किया जा रहा है, आज नहीं तो कल सत्य की जीत होगी। हाल ही में एक राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बिहार हुआ है, अब ये दूसरा शिकार झारखंड को बनाना चाहते हैं। कहा कि मुझे चिंता नहीं है क्योंकि मैं शिबू सोरेन का बेटा हूं।
#WATCH रांची: ED द्वारा पूछताछ के संबंध में झारखंड के पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ़्तारी से पहले का एक वीडियो जारी किया गया है। जिसमें उन्होंने कहा, "ऐसे विषय पर मुझे गिरफ़्तार करने का फैसला सुनाया गया जो चीजें मुझसे जुड़ी ही नहीं....जाली कागज़ बनाकर, फर्जी शिकायत के आधार पर मुझे… pic.twitter.com/JqHQ2L756R
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 1, 2024












Click it and Unblock the Notifications