Heatwave in Jharkhand: अप्रैल में ही गर्मी का कहर, कई जिलों का तापमान 43 डिग्री, जानें कब होगी बारिश
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि अभी कुछ दिनों तक राहत मिलने वाली नहीं है। कुछ दिनों बाद ही बारिश हो सकती है और लोगों को राहत मिलेगी। फिलहाल अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना नहीं है।

Heatwave in Jharkhand: आज यानी 15 अप्रैल से बैशाख माह शुरू हो गया है। बैशाख शुरू होते ही झारखंड में सूर्य भगवान के तेवर तेज हो गए हैं। जिससे लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। चिलचिलाती गर्मी से लोग परेशान दिख रहे हैं। अप्रैल में ही गर्मी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
झारखंड में कई जिलों में यह तापमान बढ़कर 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक हो गया है। लोगों को इस गर्मी से बुरा हाल हो गया है। वहीं, इस बीच रांची मौसम केंद्र ने जो भविष्यवाणी की है, उससे कोई राहत मिलने वाली नहीं है। मौसम केंद्र ने कहा कि अगले 5 दिनों तक मौसम की यही मार बनी रहेगी।
उन्होंने कहा कि अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। अर्थात लोगों को भीषण गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी। वहीं, इसके बाद मौसम के करवट लेनी की संभावना है। झारखंड का अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस हो गया है।
वहीं, झारखंड के पांच जिलों में सबसे अधिक तापमान हो गया है। गोड्डा में सबसे अधिक तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया है। इसके बाद जमशेदपुर, डालटनगंज, चाईबासा, पाकुड़, पलामू का भी तापमान अधिक हो गया है। इन जिलों का तापमान 43 डिग्री पर पहुंच गया है।
Recommended Video

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गर्मी से बचने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। इसको लेकर जरा भी लापरवाही न बरतें। गर्मी से बचाव का खास ख्याल रखें। कहीं जा रहे हैं तो साथ में पानी की बोतल जरूर रखें। सिर को ढकने के लिए टोपी या छतरी का इस्तेमाल जरूर करें।
मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि कुछ दिनों बाद मौसम करवट ले सकती है। इसके बाद राज्य में बारिश होने की संभावना है। इसके बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- Weather Forecast: चिलचिलाती गर्मी...हीट वेव ने दी दस्तक, जानें कैसा रहने वाला है मौसम IMD ने जारी किया अपडेट












Click it and Unblock the Notifications