Heatwave In Jharkhand: गर्मी से तप रहा झारखंड, गोड्डा में पारा पहुंचा 45 के पार..9 जिलों में यही हालात

हीटवेल और गर्मी के चलते झारखंड तप रहा है और लोगों को जीना मुहाल हो चला है। सोमवार 17 अप्रैल को गोड्डा में पारा 45.1 डिग्री के पार पहुंचा गया है, जो झारखंड का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। रांची में भी सूरज आग उगल रहा है।

Heatwave In Jharkhand

Heatwave In Jharkhand: गरम हवा के थपेड़ों और सूरज की तपिश के कारण झारखंड तप रहा है और लोगों का जीना मुहाल हो चला रहा है। सोमवार 17 अप्रैल को गोड्डा में पारा 45.1 डिग्री के पार पहुंचा गया है, जो झारखंड का सर्वाधिक गर्म दिन रहा। रांची में भी सूरज आग उगल रहा है।

रांची के आईएमडी निदेशक अभिषेक आनंद ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में बताया कि गोड्डा में तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड दर्ज किया। तो वहीं, 8 से 9 जिलों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। बताया कि 20 अप्रैल से हल्की बारिश के आसार हैं।

बता दें, गोड्डा और रांची के अलावा पाकुड़, मेदिनीनगर, देवघर में भी पारा 43 के पार रहा है। मौसम विभाग ने झारखंड के 11 जिलों के लिए 18 अप्रैल से दो दिनों के लिए हीट वेब का अलर्ट जारी किया है। लू को लेकर यह सीजन का पहला अलर्ट है।

आईएमडी निदेशक अभिषेक आनंद की मानें तो अगले दो दिनों में कुछ जिलों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, गोड्डा, साहिबगंज, दुमका, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसवां और पश्चिमी सिंहभूम जिलों में हीटवेब चलने की संभावना जताई है।

कहा कि झारखंड के कुछ जिलों के आसमान में बादल छाए रहने के साथ-साथ 20 अप्रैल तक हल्की और मध्यम बारिश की संभावना जताई है। बारिश होने की वजह से लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी ने झारखंड के तीन संभागों के 11 जिलों में मंगलवार और बुधवार को लू का अलर्ट जारी किया है।

Recommended Video

      Weather Update: कई राज्यों के लिए Heat Wave का Alert, Delhi-NCR में होगी Rain | वनइंडिया हिंदी

      कहा कि भीषण गर्मी के कारण बच्चों, बुजुर्गों और बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो सकती है। तो वहीं, झारखंड सरकार ने लू की चेतावनी जारी करते हुए कहा कि दिन के समय घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी पीने, हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने और सिर को कपड़े, टोपी या छतरी से ढकने की सलाह दी है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+