29 जनवरी से शुरू होगी लालू यादव की जमानत पर सुनवाई, 8 फरवरी को पूरी होगी आधी सजा

रांची। चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर 29 जनवरी से सुनवाई शुरू होगी। इससे पूर्व लालू प्रसाद की तरफ से अपनी कस्टडी की अवधि को लेकर एक रिपोर्ट अदालत में दाखिल की गई थी और उसी दौरान जमानत पर जल्द सुनवाई के लिए विशेष आग्रह किया था। अदालत ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के आग्रह को स्वीकार करते हुए उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है।

hearing for lalu prasad ydav bail will start on 29th january in ranchi high court

बता दें कि जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में लालू प्रसाद यादव की जमानत पर सुनवाई होगी। यह मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़ा हुआ है। दरअसल, इस मामले में सीबीआई की अदालत ने लालू प्रसाद यादव को 7 साल की सजा सुनाई है। लालू प्रसाद की तरफ से इस मामले में आधी सजा पूरी करने और कई तरह की बीमारियों का हवाला देते हुए जमानत की गुहार लगाई गई है।

दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत पाने के लिए लालू प्रसाद की तरफ से सजा की आधी अवधि काट लिए जाने के पूरे ब्यौरे के साथ झारखंड हाईकोर्ट में शपथपत्र दाखिल कर दिया है। इसमें बताया गया है कि 8 फरवरी को लालू प्रसाद की आधी सजा पूरी हो रही है। बता दें कि इस मामले में जमानत प्राप्त करने के बाद लालू प्रसाद जेल से बाहर निकल जाएंगे।

लालू प्रसाद यादव को 4 मामलों में सजा मिल चुकी है। इसमें से 3 मामलों में उन्हें हाई कोर्ट की तरफ से जमानत मिल चुकी है। सीबीआई कोर्ट ने दुमका मामले में लालू प्रसाद यादव को दोषी करार देते हुए 7 साल की सजा सुनाई थी। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने लालू प्रसाद को आधी सजा काटने का दस्तावेज पेश करने को कहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+