चोरी करने के दौरान आदिवासी लड़की को घर में अकेला पाकर तीन ने किया गैंगरेप

गुमला। झारखंड के गुमला जिले में घर में घुसकर आदिवासी युवती के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। चोरी की नीयत से घर में घुसे तीन बदमाशों ने वहां आदिवासी लड़की को अकेला पाकर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। गैंगरेप की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों आरोपियों को धर दबोचा। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस ने बुधवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराने के बाद तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।

gumla misdeed with tribal girl accused arrested

गिरफ्तार आरोपियों के नाम- सौरभ भगत, रौशन पहान और उज्जवल कुजूर है। उन्होंने बताया कि रौशन बीएसएफ जवान का जबकि सौरभ और उज्जवल रिटायर्ड शिक्षक के बेटे हैं। उन्होंने बताया कि इनकी गिरफ्तारी में थाना के सअनि लक्ष्मण भगत की अहम भूमिका है जिन्होंने थाना प्रभारी के निर्देश पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर आरोपियों को धर दबोचा। पीड़ित युवती ने अपने एक रिश्तेदार और सहेली को मैसेज कर वारदात की जानकारी दी थी।

सदर थाना में प्रेस वार्ता आयोजित कर एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल और थाना प्रभारी शंकर ठाकुर ने बताया कि पीड़ित युवती मूल रूप से दडदाग थाना क्षेत्र के घाघरा की रहने वाली है। वो वर्तमान में गुमला के चंपानगर में किराए पर रहकर पढ़ाई करती है। तीनों आरोपी युवक भी उसी गांव के रहने वाले हैं और युवती से पूर्व से परिचित हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+