झारखंडः गुमला में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के बेरहमी से मार डाला
गुमला। झारखंड के गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के नरसिंहपुर अंबाटोली गांव में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। यह घटना बुधवार की देर रात की है। पत्नी की गर्दन पर चाकू से हमला कर उसे मार डाला और आकर सो गया। पुलिस को घटना की जानकारी गुरुवार को जब मिली तो उन्होंने आरोपित से पूछताछ की। इस दौरान आरोपित पति ने हत्या की बात मान ली। बता दें कि आरोपित पति पहले भी एक हत्याकांड मामले में जमानत पर चार महीने पहले रिहा होकर जेल से घर लौटा था।

दंपती के चार बच्चे हैं। मृतका की पहचान 40 वर्षीय भूखली बरला के रूप में हुई है। आरोपित पति बागो बरला बुधवार की देर शाम को शराब के नशे में धुत था और कहीं से पत्नी के साथ घर आ रहा था। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया। इसी दौरान पति बागो ने पत्नी के गर्दन पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपित ने बताया कि उसकी पत्नी का अवैध संबंध था। मना करने के बाद भी वह उस व्यक्ति से मिलती थी। इसलिए पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किये गए चाकू और खून से सने कपड़े बरामद कर लिए। आरोपित को गिरफ्तार कर कामडारा थाना ले आई है। गांव नरसिंहपुर अंबाटोली का आरोपी बागो बरला लगभग चार महीने पर सनिका बरला हत्याकांड में जेल से जमानत पर छूट कर घर लौटा था। पुलिस के मुताबिक उसका पुराना अपराधिक इतिहास भी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications