शादीशुदा झामुमो नेता ने दुबई में नौकरी कर लौटी युवती को झांसा देकर किया यौन शोषण, पांच लाख लेने का आरोप

गुमला। झारखंड के गुमला जिले के बिशुनपुर प्रखंड में JMM के प्रखंड सचिव विजय उरांव पर युवती के साथ यौन शोषण और पांच लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। विजय ने फेसबुक पर खुद को सीआईडी ऑफिसर बताकर युवती से दोस्ती की फिर उसके साथ गलत काम किया और ठगी भी की। पीड़िता ने विजय उरांव के खिलाफ गुरदरी थाना में मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज होने के बाद मंगलवार को थाना प्रभारी ने विजय को गिरफ्तार कर लिया।

gumla girl did complain against jmm block secretary

पीड़िता ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से दुबई में रहकर काम करती थी। इसी दौरान ढाई साल पहले फेसबुक के माध्यम से बिशुनपुर के झामुमो प्रखंड सचिव विजय उरांव से वह संपर्क में आई। विजय ने युवती को बताया कि मैं झारखंड में सीआईडी ऑफिसर के पद पर तैनात हूं और मैं कुंवारा हूं। इसके बाद दोनों फोन पर बातचीत करने लगे। फिर युवती दो साल पहले बिशुनपुर प्रखंड में स्थित अपने घर पर आकर रहने लगी।

इसी दौरान विजय युवती के घर आता-जाता रहा और शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। इस दौरान रांची में घर लेने की बात कहकर लड़की से 5 लाख रुपये भी ले लिया। पैसे लेने के बाद विजय ने युवती के घर आना-जाना कम कर दिया और फोन भी नहीं उठाता था। इस दौरान लड़की ने जब जानकारी जुटाई तो पता चला कि विजय पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। वह झामुमो का प्रखंड सचिव है। इसके बाद पीड़िता ने गुरदरी थाना पहुंच कर विजय उरांव के खिलाफ मामला दर्ज कराई।

गुरदरी थाना प्रभारी सहरु उरांव ने बताया कि युवती ने विजय उरांव पर ठगी और यौन शोषण का आरोप लगाया है। जांच पड़ताल से पता चला कि विजय उरांव शादीशुदा है। उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं। इसके अलावा 3 अन्य लड़कियों से वह लगातार फोन के माध्यम से संपर्क में है। विजय उरांव को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+