गोड्डाः मां ने बेटी का हाथ देने से किया मना तो प्रेमी ने किया हमला फिर गांव के लोगों ने युवक को मार डाला

गोड्डा। झारखंड के गोड्डा जिले के राजा भिट्ठा थाना क्षेत्र में मॉब लिंचिंग का मामला प्रकाश में आया है। मुन्ना पहाड़िया नाम के युवक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक युवक महिला की बेटी से शादी करना चाहता था लेकिन महिला इसके लिए राजी नहीं हुई तो युवक ने गुस्से में आकर महिला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। महिला पर हमले की सूचना मिलते ही गांव के लोग उग्र हो गए और आरोपित युवक मुन्ना पहाड़िया को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने युवक की इतनी पिटाई की कि अस्पताल ले जाने के दौरान युवक की मौत हो गई।

godda mob lynching villagers killed man who attack on his girlfriend mother

वहीं मॉब लिंचिंग की सूचना मिलते ही राजा भिट्ठा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद आरोपित युवक और महिला को पुलिस राजा भिट्ठा अस्पताल ले गई। वहां से बेहतर इलाज के लिए दोनों को सदर अस्पताल गोड्डा रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल ले जाने के दौरान आरोपित युवक की मौत हो गई। वहीं महिला की भी हालत गंभीर बनी हुई है।

पीड़ित महिला के पति सुनील मांझी ने बताया कि उसकी लड़की पढ़ी लिखी है। वह अपनी बेटी की शादी किसी अनपढ़ और क्रिमनल माइंडेड लड़के से कैसे करा देते। इसी को लेकर आरोपी ने विवाद खड़ा किया और उनकी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। घायल महिला की स्थिति नाजुक है। उसे चेहरे और सर पर कई जगह गंभीर चोटें आई हैं। सदर अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+