ऐसी बीवी किसी को न दे भगवान, मजदूर पति के पैसे से बनी नर्स, फिर प्रेमी संग मिलकर कर दिया खेल

Godda Nurse Cheated Husband: झारखंड के गोड्डा में एक बेवफा पत्नी की कहानी सामने आई है जो कि अपने भोले भाले पति को धोखा देकर प्रेमी संग फरार हो गई। मजदूर पति टिंकू यादव अपनी पत्नी की खूबसूरती पर इतना फिदा हुआ कि वह उसे पढ़ाने के लिए 2.5 लाख रुपये तक कर्ज भी ले लिया। लेकिन उसे क्या पता था कि बीवी के रूप में वह बेवफा औरत के साथ जिंदगी गुजार रहा है।

जी हां, टिंकू यादव नाम के शख्स ने अपनी पत्नी की नर्सिंग की पढ़ाई कराने के लिए 2.5 लाख रुपये कर्ज लिया। इसके बाद उसकी पत्नी ने नर्सिंग की पढ़ाई पूरी कर पति को धोखा देते हुए बॉयफ्रेंड संग भाग गई। बॉयफ्रेंड के साथ दिल्ली के एक मंदिर में शादी भी कर ली. शादी की तस्वीर उसने विभिन्न लोगों के माध्यम से अपने पति टिंकू यादव तक पहुंचा दी।

Godda Nurse Marry With Husband

साल 2020 में हुई थी शादी
बता दें कि साल 2020 में टिंकू यादव का विवाह प्रिया कुमारी के साथ हुआ था। शादी के बाद उसकी पत्नी ने आगे पढ़ने की इच्छा जताई और नर्सिंग कोर्स में दाखिला देने के लिए कहा। टिंकू पत्नी को अपनी जिम्मेदारी मानते हुए कर्ज लेकर पत्नी का दाखिला गोड्डा जिला के ही शकुंतला नर्सिंग कॉलेज में करवा दिया। इतना ही नहीं पत्नी को परिवार में पढ़ने में परेशानी न हो, इसके लिए उसने शहर के हॉस्टल में रहने और खाने की व्यवस्था भी करवा दी। लेकिन उसे क्या पता था कि पत्नी के रूप में वह एक धोखेबाज औरत के साथ रिश्तेदारी निभा रहा था।

फाइनल ईयर की परीक्षा देते ही प्रेमी संग हुई फरार
पत्नी फाइनल ईयर की परीक्षा देते ही किसी लड़के के संपर्क में आ गई और उसके प्यार में ऐसा पड़ी कि भूल गई कि किसी के साथ उसकी शादी हुई है। किसी ने उसे कर्ज लेकर पढ़ाया है। वह प्रेमी संग फरार होकर दिल्ली में शादी कर ली। पीड़ित पति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गोड्डा नगर थाना की पुलिस समुचित कार्रवाई करने का आश्वासन दे रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+