उद्योगपति गौतम अडानी ने चने बेच रही इस लड़की की क्यों की तारीफ, उठाई पढ़ाई की जिम्मेदारी
सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा की निवासी पालनी कुमारी की पढ़ाई-लिखाई की पूरी जिम्मेदारी अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी उठाएंगे। एक ट्वीट के बाद गौतम अडानी बच्ची की मदद के लिए आगे आए हैं। जिस वक्त पालनी डेढ़ साल की थी तो उसके पिता की मौत हो गई थी। इस मुश्किल घड़ी में पालनी सड़क किनारे चना बेचकर परिवार की मदद कर रही है। पालनी को नर्स बनना है क्योंकि उसे लगता है कि नर्स ही लोगों की सेवा करती है। छठी कक्षा में पालनी को 75 प्रतिशंत अंक मिले थे।

एक चैनल के पत्रकार ज्ञानेन्द्र तिवारी ने ट्वीट कर बच्ची की मदद के लिए गुहार लगाई थी। इसके बाद चेयरमैन गौतम अडानी ने ज्ञानेन्द्र तिवारी के उस ट्वीट पर पालनी के परिवार की डिटेल्स मांगी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि छोटी से बच्ची के इतने बड़े विचार.. पालनी की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी। अगर आपमें से किसी के पास उसके परिवार की कांटेक्ट डिटेल है तो मुझे देने की कृपा करें। यही बेटियां नए और सशक्त भारत की उम्मीद हैं और इन्हें बेहतर कल मिले ये हम सभी की जिम्मेदारी है।
इसके बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी डीसी को वहां जाकर पालनी के परिवार को सरकार की योजनाओं के माध्यम से मदद करने और उसकी बेहतर शिक्षा व्यवस्था करने को कहा है। दरअसल, बच्ची पालनी नर्स बनकर लोगों की सेवा करना चाहती है। इसलिए वह पढ़ाई की खर्च के लिए सड़क किनारे चना बेचती है। अडानी ने सोशल मीडिया पर पालनी से संपर्क कराए जाने की बात कही।

जब उन्हें पालनी के किसी करीबी का मोबाइल नंबर उपलब्ध कराया गया तो उन्होंने अडानी फाउंडेशन को पालनी से संपर्क कर उसकी मदद के लिए कहा। अडानी के इस कदम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना की जा रही है। वहीं सोशल मीडिया पर पालनी की मदद के लिए अभियान चलाए जाने को लेकर भी यूजर्स मीडियाकर्मी को धन्यवाद दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications