प्रेमिका को पोर्न फिल्म में काम कराने के लिए प्रेमी ले गया दिल्ली, आरोपित गिरफ्तार
गढ़वा। शादी का झांसा देकर लगातार 8 साल तक यौन शोषण करने वाले आरोपित फिरदौस आलम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपित फिरदौस आलम मकरी गांव का रहने वाला है। पुलिस को उसके जिला मुख्यालय के नवादा मोड़ पर होने की गुप्त सूचना मिली थी। थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने मामले को लेकर बताया कि थाना क्षेत्र के गांव की एक आदिवासी युवती ने फिरदौस आलम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उसने बताया था कि फिरदौस ने शादी का झांसा देकर उसके साथ 8 साल तक रेप किया।

मामला दर्ज कराने के बाद से फिरदौस फरार चल रहा था। युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपित फिरदौस आलम और उसके बड़े भाई और मकरी पंचायत के मुखिया अब्दुल्लाह अंसारी के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया था। युवती ने थाना में आरोपित के खिलाफ यौन शोषण और उसके बड़े भाई के खिलाफ अपने आरोपित भाई का साथ देने को लेकर आवेदन दिया था।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह आठवीं क्लास में थी तभी फिरदौस से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद से वह आठ साल तक यौन शोषण करता रहा। वह पोर्न फिल्म में काम कराने के लिए उसे दिल्ली लेकर गया था पर उसने फिल्म में काम करने से इनकार कर दिया। फिर फिरदौस ने साल 2020 के अगस्त माह में दूसरी लड़की से शादी कर ली। पीड़िता ने जब विरोध किया तो दोनों भाइयों ने मिलकर जान से मारने की उसे धमकी दी।












Click it and Unblock the Notifications