झारखंडः लड़की को फोन कर मिलने को बुलाया तभी आ पहुंचे तीन युवक, चारों ने किया गैंगरेप
गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में मंगलवार को एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। गैंगरेप की इस घटना को चार युवकों ने मिलकर अंजाम दिया है। पीड़िता ने रंका थाने में चार अज्ञात लड़कों के खिलाफ आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है। पीड़िता से पुलिस ने पूछताछ की और प्राप्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी पंकज कुमार तिवारी और सब इंस्पेक्टर विकास कुमार सिंह के नेतृत्व में छापेमारी शुरू कर दी गई है। पीड़िता ने बताया कि एक लड़के ने उसे फोन कर बुलाया था।

उसके बाद उसे बहला-फुसलाकर वह लड़का उसे ले जाने लगा। इसी दौरान तीन लड़के और वहां पहुंच गए। इसके बाद चारों उसे रंका के जंगल में ले गए, जहां बारी-बारी से चारों ने उसके साथ रेप किया। घटना मंगलवार की शाम चार बजे की है। गैंगरेप की घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित पीड़िता को छोड़कर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करते हुए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
लड़की ने की खुदकुशी
झारखंड के धनबाद जिले में एक 11वीं की छात्रा ने ब्वॉयफ्रेंड से धोखा मिलने पर खुदकुशी कर ली। दरअसल, लड़की के गांव में ही लड़के की नानी का घर था, जिसके चलते उसका आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया और बात शादी तक पहुंच गई। लेकिन लड़के की मां ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके चलते लड़की ने फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि दोनों फेसबुक के जरिये मिले थे और उनकी दोस्ती प्यार में तब्दील हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच ढेर सारी मुलाकातें हुईं थीं। पूरा मामला धनबाद के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नूतन गांव का है।
मृतक लड़की के बड़े पिता ने बताया कि फेसबुक के जरिये उसे पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के बेनीपुर के रहने वाले रमेश मंडल नाम के एक युवक से प्यार हुआ था। लड़के ने छात्रा को अपने प्रेम जाल में फंसा कर घुमाया-फिराया। आसनसोल बाजार पार्क ले गया।
इसके अलावा मृतका के बड़े पिता ने बताया कि लड़के ने शादी के वादे भी किये। लेकिन बाद में इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक उन्होंने लड़के की मां से बात की। लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई।
राजस्थान में दरिंदगी : 15 साल की नाबालिग के साथ 9 दिन तक 18 लड़कों ने किया गैंगरेप