पांच नक्सलियों ने Ranchi में सुरक्षाबलों के सामने किया सरेंडर, जोनल कमांडर पर था 10 लाख का इनाम
झारखंड की राजधानी रांची में आज पांच कुख्यात नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने अपने हथियार डाल दिए और सरेंडर कर दिया। इनमें से एक नक्सली के ऊपर 10 लाख तो दूसरे के ऊपर 5 लाख का इनाम है।

Ranchi News: झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आज यानी 08 मई को पांच कुख्यान माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए और आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो आओवादियों पर कुल 15 लाख रुपए का इनाम था।
इस बात की जानकारी झारखंड के आईजी ऑपरेशंस ने दी है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में 'जोनल कमांडर' अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव भी शामिल है। अमरजीत यादव पर 10 लाख रुपए का इनाम था।
वहीं, आत्मसमर्पण करने वालों में 5 लाख रुपए का इनामी 'सब जोनल कमांडर' सहदेव यादव उर्फ लतन यादव भी शामिल है। इसके अलावा 'सब जोनल कमांडर' नीरू यादव उर्फ सालिम,'सब जोनल कमांडर' संतोष भुइयां उर्फ सुखन और सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल हैं।
आईजी ऑपरेशंस अमोल वी होमकर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आज एक बहुत ही ऐतिहासिक दिन है क्योंकि पिछले 30 वर्षों से नक्सलवाद से पीड़ित झारखंड के कालेश्वरी उप-क्षेत्र को झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त और निरंतर प्रयासों से कुछ हद तक नक्सलवाद से छुटकारा मिल गया है।
उन्होंने बताया कि आज पांच माओवादियों ने सरेंडर कर दिया है। इन पांचों माओवादी के खिलाफ झारखंड के चतरा, पलामू और हजारीबाग जिले तथा बिहार के गया और औरंगाबाद जिले के विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज मामलों में वांछित हैं।'
Recommended Video
बताया कि अमरजीत की 81 मामलों में,शाहदेव की 53, नीरू की 60, संतोष की 27 और अशोक की दो मामलों में तलाश थी। कहा, 'सुरक्षा बल क्षेत्र में उग्रवादियों के खिलाफ पिछले एक वर्ष से अभियान चला रहे थे। आज के आत्मसमर्पण के बाद कौलेश्वरी उप मंडल उग्रवादियों के चंगुल से लगभग मुक्त हो गया है।'
इस दौरान उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर भारी मात्रा में असलहा और गोला बारूद बरामद किया गया है। इस सरेंडर को झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications