पापा हों तो ऐसे..., ससुराल में बेटी को किया जा रहा था प्रताड़ित, बैंड-बाजा के साथ घर लौटा लाए पिता
अक्सर आपने ये सुना होगा की पिता ने अपनी बेटी को गाजे-बाजे के साथ ससुराल विदा करता है। लेकिन रांची ने इसे उलट मामला देखने को मिला। जहां पर एक पिता अपनी बेटी को उसे ससुराल से मायके बैंज-बाजे के साथ ले गया।
दरअसल रांची में एक पिता ने ससुराल में शोषित-प्रताड़ित हो रही विवाहिता पुत्री को पति और परिजनों से मुक्त कराकर वापस अपने घर लाने के लिए बैंड-बाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकाली। जिसने भी यह बारात देखी। वे आश्चर्यचकित रह गए है।

रांची के कैलाश नगर कुम्हारटोली के रहने वाले प्रेम गुप्ता ने 28 अप्रैल 2022 को धूम-धड़ाके के साथ बेटी साक्षी गुप्ता की शादी सचिन कुमार नामक युवक से की थी। सचिन झारखंड बिजली वितरण निगम में सहायक अभियंता के पद पर कार्यरत है और रांची के सर्वेश्वरी नगर का रहता है।
प्रेम गुप्ता का आरोप है कि शादी के शुरुआत में सब ठीक चला लेकिन कुछ ही दिनों बाद बेटी को ससुराल में प्रताड़ित किया जाने लगा। उसका पति आए दिन मारपीट कर घर से बाहर निकाल देता था। शादी के करीब एक साल बाद साक्षी को पता चला कि जिस शख्स के साथ उसकी शादी हुई है, उसने पहले से दो शादियां कर रखी हैं।
यह खबर साक्षी के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। इस सच को जानने के बाद भी साक्षी ने अपनी शादी को बचाने की कोशिश की। लेकिन साक्षी के साथ उसके पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना और बढ़ गई। प्रताड़ना और शोषण को सहन करना मुश्किल हो गया तो उसने इस रिश्ते से बाहर होना बेहतर समझा। साक्षी ने अपने पिता से वापस घर आने के बात कही।
पिता और मायके वालों ने भी साक्षी के फैसले का स्वागत किया। इसके बाद प्रेम गुप्ता ने अपनी बेटी को ससुराल से बैंडबाजा और आतिशबाजी के साथ बारात निकालकर मायके वापस लाने का अपना फैसला लिया। 15 अक्टूबर को बड़े ही धूमधाम से बैंडबाजा और आतिशबाजी के साथ मायके वालों ने बेटी साक्षी को ससुराल से वापस घर ले आए।
प्रेम गुप्ता का कहना है कि बेटी के शोषण से मुक्त होने की खुशी में उन्होंने यह कदम उठाया। साक्षी ने तलाक के लिए कोर्ट में केस फाइल कर दिया है। लड़के ने गुजारा भत्ता देने की बात कही है। जल्द ही तलाक पर कानूनी तौर पर मुहर लग जाने की उम्मीद है।
प्रेम गुप्ता ने अपने फेसबुक अकाउंट पर बेटी को लाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि, जब अपनी बेटी की शादी बहुत धूमधाम से की जाती है और यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं।












Click it and Unblock the Notifications