Veer Soren Death Reason: 'कमरे से आई तेज आवाज', Manali में पूर्व CM के पोते की मौत, दोस्त का क्या कनेक्शन?
Former CM Champai Sorens Veer Soren Death Reason: झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन के 19 वर्षीय पोते वीर सोरेन की हिमाचल प्रदेश के मनाली में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वीर अपने दोस्तों के साथ घूमने आए थे और एक होमस्टे में मृत पाए गए। घटना के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है।
पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार, वीर सोरेन रविवार को अपने दोस्तों के साथ मनाली पहुंचे थे और सिमसा के एक होमस्टे में ठहरे थे। सोमवार को वीर और उनके दोस्तों ने सोलांग वैली और सेथन गांवों का दौरा किया और शाम को होमस्टे लौट आए।

मंगलवार को जब दोस्त बाहर जाने लगे, तो वीर ने तेज सिरदर्द की शिकायत की और उनके साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद वीर ने दवाई ली और सोने चले गए, लेकिन दोपहर करीब 2:30 बजे उनके कमरे से एक तेज आवाज आई। जब दोस्त कमरे में घुसे, तो उन्होंने वीर को फर्श पर पड़ा पाया और उनके मुंह से झाग निकल रहा था। उन्हें तुरंत मनाली के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने CPR दिया, लेकिन अंततः उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
मौत की वजह पर सस्पेंस: पुलिस का क्या है कहना?
फिलहाल वीर सोरेन की मौत की गुत्थी सुलझी नहीं है। पुलिस को संदेह है कि वीर की मृत्यु 'हाई-अल्टीट्यूड सिकनेस' (ऊंचाई पर ऑक्सीजन की कमी से होने वाली बीमारी) के कारण हुई होगी।
ऑनलाइन मंगवाई थी दवाई
पुलिस ने वीर के दोस्त अग्नय वर्मा (निवासी उत्तर प्रदेश) का बयान दर्ज किया है। बयान के अनुसार, वीर की तबीयत खराब होने पर दोस्तों ने उनके लिए ऑनलाइन दवाई मंगवाई थी। दवाई खाने के बाद वीर सो गए थे, लेकिन कुछ देर बाद कमरे से किसी के गिरने की आवाज आई। दोस्तों ने अंदर जाकर देखा तो वीर बिस्तर से नीचे फर्श पर गिरे हुए थे और उनके मुंह से झाग निकल रहा था।
पोस्टमार्टम कराने से किया मना: हेलीकॉप्टर से पहुंचे चंपई सोरेन
दैनिक जागरण की रिपोर्ट के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन किराये के हेलीकॉप्टर से मनाली पहुंचे। उन्होंने अपने पोते के शव का पोस्टमार्टम करवाने से साफ इनकार कर दिया और शव को घर ले जाने की इच्छा जताई। दोपहर को परिजन वीर सोरेन का शव लेकर हेलीकॉप्टर से ही झारखंड के लिए रवाना हो गए।
घटना पर DSP मनाली ने क्या कहा?
इस मामले पर डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वीर के शरीर पर किसी भी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। परिवार द्वारा मना किए जाने के कारण पोस्टमार्टम नहीं किया गया है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की बारीकी से जांच कर रही है।
पोते की मौत पर पूर्व CM चंपई ने क्या कहा?
इस घटना पर पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'अत्यंत दुःख के साथ सूचित करते हैं कि हमारे प्रिय पोते वीर सोरेन का 24 फरवरी 2026 को असामयिक निधन हो गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में अचानक तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वीर के जाने से हमारा परिवार बिखर गया है।
वीर सोरेन किसका बेटा था?
वीर सोरेन (19 वर्ष) पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के बड़े बेटे बाबूलाल सोरेन के पुत्र थे। वह बाबूलाल सोरेन के दो पुत्रों में बड़े थे। वीर सोरेन बाहर रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे थे और हाल ही में दोस्तों के साथ मनाली घूमने गए थे, जहां मंगलवार (24 फरवरी 2026) को उनका असामयिक निधन हो गया।
चंपई सोरेन के परिवार में कौन-कौन है?
चंपई सोरेन का परिवार काफी बड़ा है और वे झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के जिलिंगगोड़ा गांव के रहने वाले हैं। उनके परिवार के मुख्य सदस्य इस प्रकार हैं:
- पिता: सिमल सोरेन (एक किसान थे)।
- बेटे: चंपई सोरेन के कुल सात बच्चे हैं, जिनमें से उनके बेटों के नाम अक्सर सार्वजनिक चर्चा में रहते हैं:
- 1. बाबूलाल सोरेन: (वीर सोरेन के पिता, चंपई सोरेन के बड़े बेटे)।
- 2. सिमल सोरेन: (चंपई सोरेन के बेटे)।
- 3. बबलू सोरेन: (चंपई सोरेन के बेटे)।












Click it and Unblock the Notifications