रांची में अवैध बालू खनन पर ED का शिकंजा! पूर्व मंत्री के बेटे की करोड़ों की बेनामी संपत्ति जब्त
रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से अवैध बालू खनन से जुड़े एक बड़े मामले में कार्रवाई की गई है। इस एक्शन में पूर्व मंत्री योगेंद्र साव के बेटे अंकित राज की करोड़ों रुपये की संपत्ति जब्त कर ली गई है। यह कार्रवाई बेनामी संपत्ति (Benami property) के खिलाफ की है, जिसे अवैध खनन से प्राप्त किया गया था।
जब्त की गई संपत्तियों में हजारीबाग जिले में स्थित अंकित राज का एक मकान और कुल 13.24 एकड़ जमीन शामिल है। इस प्रॉपर्टी (Property) का अनुमानित मूल्य एक करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

जांच में यह सामने आया कि अंकित राज ने अपनी अवैध कमाई (Illegal earnings) का एक बड़ा हिस्सा हजारीबाग के अलग-अलग इलाकों में खेती और आवासीय भूखंड (Residential plots) खरीदने में निवेश किया था। इन जमीनों को कुल 2.85 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। कुछ प्रॉपर्टी कैश (Cash) में खरीदी गई थी, जबकि कुछ पैसे बैंक खाते में जमा करके जमीन खरीदने का प्रयास किया गया था।
जब्त की गई मुख्य संपत्तियां
जब्त की गई संपत्तियों में एक घर भी शामिल है, जिसका निर्माण 26 लाख रुपये की लागत से किया गया था। यह घर 75 लाख रुपये की जमीन पर बना है, जिससे इस अकेले एसेट (Asset) का कुल मूल्य 1.01 करोड़ रुपये हो जाता है। इसके अलावा, ED ने अंकित राज की दो फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposits) भी जब्त की हैं।
यह पूरी कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत की गई है। ED का आरोप है कि यह सारी संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित किए गए पैसों से बनाई गई थी। मामले में आगे की जांच (Investigation) अभी जारी है।












Click it and Unblock the Notifications