रांचीः 8 महीने बाद स्वस्थ होकर लौटे शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, सीएम ने किया स्वागत

रांची। झारखंड की सियासत में टाइगर के नाम से प्रसिद्ध प्रदेश के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो करीब 8 महीने बाद चेन्नई से वापस लौट आए हैं। रांची के बिरसा मुंडा हवाऊ अड्डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद मंत्री जगरनाथ महतो का स्वागत किया। जब शिक्षा मंत्री रांची एयरपोर्ट पर चार्टर्ड प्लेन से पहुंचे तो मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, जेएमएम विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, कांग्रेस विधायक अनूप सिंह उनकी अगुवाई करने के लिये पहले से मौजूद थे।

education minister jagarnath mahto return from chennai after 8 month

साल 2020 के सितंबर महीने में अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई थी, जिसके बाद आनन-फानन में रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के बाद जगरनाथ महतो की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। फेफड़े में संक्रमण ज्यादा होने के चलते चिकित्सकों की टीम ने रांची से बाहर शिफ्ट करने का सुझाव दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद शिक्षा मंत्री के बेहतर इलाज के लिए चेन्नई के डॉक्टरों से संपर्क किया।

साल 2020 के 19 सिंतबर को एयर एंबुलेंस के माध्यम से जगरनाथ महतो को चेन्नई भेजा गया और एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर वहां शिक्षा मंत्री के बिगड़ते हालात को देखते हुए एमजीएम में उनके फेफड़े का ट्रांसप्लांट कराया गया। उस दौरान उनके स्वास्थ्य में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी रहा। सोमवार की शाम को मंत्री जगरनाथ महतो को चार्टर्ड प्लेन से रिम्स के दो डॉक्टरों की देखरेख में चेन्नई से रांची वापस लाया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+