दुर्गा पूजा को लेकर झारखंड सरकार ने जारी की गाइडलाइन, प्रतिमा की ऊंचाई होगी सिर्फ 4 फीट
पटना। इस वक्त पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है। इस बीच त्योहार भी आने शुरू हो गए हैं, जिसको ध्यान में रखते हुए सभी राज्य सरकारें गाइडलाइन जारी कर रही हैं ताकि लोग सुरक्षित रहे। इसी कड़ी में झारखंड की हेमंत सरकार ने एक आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक इस बार नवरात्रि में देवी दुर्गा की प्रतिमा की ऊंचाई 4 फीट से ज्यादा नहीं रखी जाएगी।

बता दें कि झारखंड के जमशेदपुर में दुर्गा पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है लेकिन वहां इस आदेश के बाद मूर्ति बनाने वाले कलाकार परेशान हैं। मूर्ति बनाने वाले कलाकारों के अनुसार हर साल 8 फीट से लेकर 15 फीट तक की मूर्ति बनती थी और इन मूर्तियों की कीमत 15 हजार से लेकर 1 लाख रुपये तक होती थी। लेकिन सरकार के आदेश के बाद जो इस बार मूर्तियां बनाई जा रही हैं वो सिर्फ चार फीट की हैं।
इनकी कीमत 4 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक होगी। कलाकारों को इससे आर्थिक नुकसान होने का डर काफी सता रहा है। सरकार के इस फैसले से अब मूर्ति कलाकार परेशान हैं लेकिन वह सभी सरकार द्वारा जारी किये गए आदेश को मानने के लिए बाध्य हैं।
पूजा पंडाल में एक समय में पुजारी और आयोजकों को मिला कर सिर्फ 7 लोगों को ही रहने की छूट दी गयी है। पूजा पंडाल या मंडप के आस-पास किसी प्रकार की लाइटिंग या सजावट की अनुमति नहीं दी गयी है। पूजा पंडाल के मंडप का निर्माण किसी भी विशेष थीम पर नहीं किया जायेगा। पूजा पंडाल और मंडप के आस-पास तोरण द्वार बनाने की अनुमति नहीं है।
इसके अलावा सरकार ने यह भी कहा है कि बिना पंडाल के पूजा होगी और भोग वितरण पर सख्त मनाही है। पूजा में लाइटिंग की व्यवस्था नहीं होगी। श्रद्धालुओं की मौजूदगी पर भी रोक।
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications