Dumri By-Election Result: INDIA गठबंधन की बेबी देवी ने हासिल की जीत, झूम उठे झामुमो कार्यकर्त्ता

झारखंड की डुमरी विधानसभा क्षेत्र में मुख्य मुकाबला झामुमो की बेबी देवी और आजसू की यशोदा देवी के बीच रहा। डुमरी उपचुनाव के लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई थी, जिसकी मतगणना शुक्रवार यानी आज पूरी हो गई। मतगणना के शुरू से ही मुकाबला कांटे का रहा और राऊंड दर राऊंड उलटफेर होती रही। लेकिन अंत में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी ने बढ़त बनाई और मुकाबला जीत लिया।

सुबह बारिश की वजह से मतगणना देर से शुरू हुई। लेकिन जैसे ही रुझान आने शुरू हुए तो शुरू के चरणों में झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी और आजसू की यशोदा देवी के बीच कांटे का मुकाबला रहा। पहले चरण में यशोदा देवी आगे रहीं लेकिन दूसरे ही चरण में बेबी देवी ने बढ़त बना ली। वहीं 5वे राउंड तक आते-आते फिर यशोदा देवी 1130 वोटों से आगे हो गईं।

dumri ka Result by election counting latest update

इसके बाद यशोदा देवी ने 14वे राउंड तक अपनी बढ़त बनाए रखी। वहीं 15वें राउंड में एक बार फिर बाजी पलटी और INDIA गठबंधन के झामुमो की बेबी देवी ने 2447 वोटों से यशोदा देवी को पीछे कर दिया। फिर बेबी देवी ने अपनी बढ़त अंत तक कायम रखी और 1,35,480 वोट प्राप्त कर NDA के आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी को 17,100 मतों से हरा दिया। यशोदा देवी को कुल 1,18,380 वोट मिले।

माना जा रहा है कि विपक्षी दलों के नए गठबंधन INDIA की एकजुटता के आगे NDA प्रत्याशी को हार का मुँह देखना पड़ा है। इस जीत के बाद झामुमो कार्यकर्त्ता ढोल-नगाड़ों के साथ झूमने लगे। कार्यकर्ताओं ने जीत के बाद जमकर आतिशबाजी भी की।

आपको बता दें कि यह सीट झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक और झारखंड सरकार में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के निधन के बाद खाली हुई थी। जिसके लिए 5 सितंबर को वोटिंग हुई। इस उपचुनाव में छह प्रत्याशियों ने किस्मत आजमाई, लेकिन इंडिया गटबंधक के झामुमो की बेबी देवी ने विजय प्राप्त की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+