Dumri By-election: चुनाव प्रचार थमते ही गिरिडीह सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के घर पर पुलिस की छापेमारी

Dumri By-election: डुमरी विधानसभा में पांच सितंबर को उपचुनाव होने वाला है। डुमरी उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार तीन सितंबर को थम चुका है। वहीं चुनाव प्रचार का शोर थमने के चंद घंटे बाद ही स्‍थानीय पुलिस ने गिरिडीह के आजसू पार्टी के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के मकौली स्थित घर पर छापेमारी की।

Prakash Chaudhary of Giridi

हालांकि छापाामारी और सर्च अभियान से 1़ घंटे पहले ही सांसद चौधरी अपने आवास से निकल चुके थे। छापेमारी करने के लिए लगभग 20 पुलिस का समूह एक साथ सांसद के आवास पर पहुंंचा था। पुलिस ने सांसद के घर के सभी कमरों की तलाशी ली हालांकि आवास पर पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक वस्‍तु बरामद नहींं हुई। जब पुलिस छापेमारी करने पहुंची तब सांसद के आवास पर कुक और सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

बता दें डुमरी में उपचुनाव शांतिपूर्वर्ण और निष्‍पक्ष चुनाव को करवाने के लिए स्‍थानीय पुलिस और प्रशासन जुटे हैं। वहीं डुमरी उपचुनाव से पहले गिरिडीह सांसद के स्थानीय आवास में छापामारी को लेकर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल ने कहा कि डुमरी उपचुनाव के वोटिंग शुरू होने के महज 36 घंटे से भी काम का समय रहते आजसू के नेता और सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी के यहां छापामारी एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा लगता है।

उन्‍होंने कहा इससे पहले भाजपा के सांसद आदित्य साहू के यहां भी पुलिस छापामारी कर चुकी है एनडीए के दर्जनों नेताओं कार्यकर्ताओं की तलाशी हो चुकी है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से सत्ताधारी गठबंधन के किसी एक नेता के घर छापामारी नहीं हुई यह कैसा न्याय और कानून है

बता दें ये डुमरी उपचुनाव विपक्षी इंडिया गठबंधन के बाद गठन के बाद पहला चुनाव है। इस चुनाव में इंडिया गठबंधन और एनडीए गठबंधन के प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। चुनाव प्रचार खत्‍म होने के बाद प्रत्‍याशी डोर टू डोर जाकर वोटरों से संपर्क साध रहे हैं। डुमरी उपचुनाव में कुल 373 बूथों पर मतदान होना है।

संवाद सूत्र- अभिषेक कुमार, झारखंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+