Dumri bypoll: डुमरी उपचुनाव के ओवैसी करेंगे प्रचार, NDA और I.N.D.I.A. को देंगे चुनौती
झारखंड के डुमरी विधानसभा उपचुनाव में प्रचार करने एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी पहुंच रहें है। यहां उनकी पार्टी भाजपा और विपक्षी दलों के गठबंधन आईएनडीआईए के कैंडिडेट को चुनौती देगी।
Dumri bypoll in Jharkhand: झारखंड में डुमरी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पांच सितंबर को मतदान होगा। जबकि मतों की गितनी 8 सितंबर को होनी है। यहां एनडीए और आईएनडीएआई कैंडिडेट के बीच कड़ा मुकाबला है। इस बीच एआईएमआईएम ने भी यहं से चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के कैंडिडेट के लिए वोट की अपील करने डुमरी क्षेत्र में असदुद्दीन ओवैसी पहुंच रहे हैं।
झारखंड के डुमरी विधानसभा सीट के लिए होने वाले उपचुनाव में एआईएमआईएम ने मोहम्मद अब्दुल मोबिन रिजवी को मैदान में उतारा है। जबकि झामुमो ने महतो की पत्नी बेबी देवी को विपक्षी गठबंधन 'INDIA' का उम्मीदवार बनाया है। वहीं एनडीए ने आजसू पार्टी की यशोदा को प्रत्याशी बनाया है। बता दें कि डुमरी उपचुनाव अप्रैल में पूर्व शिक्षा मंत्री और झामुमो विधायक जगरनाथ महतो की मौत होने के कारण हो रहा है।

वहीं डुमरी उपचुनाव प्रचार की तिथि नजदीक आते ही चुनाव बयानबाजी तेज हो रही है। इस बीच सीएम सोरेन ने एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "विशेषकर माताओं-बहनों से मैं आग्रह करता हूँ कि भाजपा-आजसू के झांसे में न आयें। यह एक तरह महंगाई को आसमान पर ले जाते हैं दूसरी तरफ चूल्हा प्रमुख बनाकर बहकाने की कोशिश करते हैं। लिफाफा देकर सिर्फ आपके वोट का बिखराव करने की कोशिश में लगा हुआ है विपक्ष। मगर इनकी चाल चलेगी नहीं। आपके घर के बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग, आदि को पेन्शन देने का काम आपकी सरकार ने किया है। बेटियों की पढ़ाई का पूरा खर्चा भी राज्य सरकार उठा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि राज्य के वंचित समाज के युवाओं को भी हम पढ़ने के लिए विदेश भेज रहे हैं। क्या सिर्फ नेताओं के, अफ़सर के बच्चे ही विदेश में पढ़ेंगे? हमारी सरकार में गरीब का बच्चा भी विदेश में पढ़ रहा है। डुमरी विधानसभा का बेटा भी सौ प्रतिशत स्कॉलरशिप के साथ पढ़ने के लिए विदेश जाने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications