Dumri By-Election: डुमरी में खूब गरजे असदुद्दीन ओवैसी, बोले- आदिवासियों के ऊपर सिविल कोड लागू नहीं होने देंगे

एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी आज झारखंड में डुमरी सीट पर उपचुनाव के प्रचार के लिए डुमरी हाई स्कूल मैदान में एक जनसभा को सम्बोधित किया। अपने संबोधन के दौरान ओवैसी राज्य सरकार और केंद्र सरकार दोनों पर खूब गरजे।

उन्होंने इस दौरान कहा कि मुसलमानों पर मॉब लिंचिंग की घटनाएं बढ़ी हैं। मुसलमानों के खिलाफ यहां अन्याय हो रहा है लेकिन सरकार इसपर कोई एक्शन नहीं ले रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर कड़ा प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि उम्र के कारण वह भूल गए कि अशफाक और शमसाद की मौत उनके ही शासन में हुआ है। झारखंड में सेक्युलर सरकार होते भी तरह तरह के जुल्म हो रहे हैं। झारखंड सरकार को 5165 करोड़ रुपये खनिज के रॉयल्टी से मिला फिर राज्य गरीब कैसे हुआ।

Dumri By Election Asaduddin Owaisi

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ वे केवल बोलते है। यूनिफॉर्म सिविल कोड का हम विरोध करते हैं । झारखंड में आदिवासियों के ऊपर सिविल कोड लागू नहीं कर सकते हैं। दिल्ली में बैठा हुआ आरएसएस का प्रधानमंत्री देश पर यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करना चाहता है। चीन ने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा है लेकिन चौकीदार कुछ नहीं कर रहा है । देश मे तीसरे विकल्प की जरूरत है।

अभिषेक कुमार, झारखंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+