धनबादः बावर्ची ने खोला मंडप में बैठे हुए दूल्हे का राज, लोगों ने जमकर की धनुाई

धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में दूसरी शादी रचाने मंडप पहुंचे दूल्हा और उसके पिता को गांव वालों ने जमकर पीटा। घटना की जानकारी मिलते ही बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। घटना चपुआडीह पंचायत की है। बताया जा रहा है कि रविवार की रात को गिरिडीह-मोहनपुर का रहने वाला शमशेर खान का बेटा राजा खान दूसरे शादी करने बारात लेकर चपुआडीह के मुंडहरी गांव पहुंचा हुआ था।

dhanbad man reached girl hosue for second marriage cook tell about his first wedding

लड़की के घरवालों ने बरातियों को खूब आवभगत की। पूरे रीति-रिवाज के साथ दूल्हा मंडप में बैठा। इसी दौरान बावर्ची ने दूल्हे का चेहरा दिख लिया और लड़की पक्ष के लोगों को बता दिया कि लड़के का पहले ही निकाह हो चुका है, क्योंकि उनकी शादी में वे लोग खाना बनाने आए थे। इसलिए वह इस लड़के को पहचानता है। बावर्ची ने यह जानकारी लड़की के परिजनों को निकाह होने से पहले दे दी।

इस बात की भनक मिलते ही लड़की के पिता हैरान रह गए और उन्होंने इसकी जांच के लिए दूल्हे की पहली पत्नी के घर का पता लगाया और परिजनों को सूचना दी। वहीं इस घटना का पता चलते ही दूल्हा यानी कि राजा खान का साला शकील अहमद गांव वालों को लेकर मंडप पहुंचा तो देखा कि सेहरा बांधा हुआ मंडप पर लड़का निकाह के लिए बैठा है। इस दौरान उसका खून खौला और अपने जीजा की पिटाई कर दी। वहीं दूल्हे राजा खान के पिता शमशेर खान को भी बुरा-भला कहा।

वहीं गांव के प्रधान शमीम ने गांव वालों के गुस्से को देखते हुए पुलिस को सूचना देकर पिता-पुत्र को पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में शकील अहमद ने बताया कि 6 महीने पहले उसने अपनी बहन की शादी राजा खान से की थी और पूरे 1 लाख 75 हजार रुपये दहेज में दिये थे। वहीं दूल्हा राजा खान ने खुद को कुंवारा बताते हुए दूसरी शादी मुंडहरी निवासी फरीजमान मिया की बेटी के साथ करने पहुंचा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+