Rasmalai: क्यों फेमस हो रही है ये धनबाद की रसमलाई, क्या है खास, 50 रुपये है कीमत
Dhanbad famous Sugar Free Rasmalai: जब भी मिठाइयों की बात होती है तो जेहन में रसमलाई का ख्याल जरूर आता है। सॉफ्ट-सॉफ्ट रबड़ी में डूबी हुई रसमलाई शायद ही किसी को ना पसंद हो। ये एक क्लासिक और पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जो देश के लगभग हर कोने में खाई जाती है। यह एक बेहद लोकप्रिय रसदार मिठाई है। जिसे आमतौर पर लोग डेजर्ट में खाते हैं।
इन दिनों सोशल मीडिया पर झारखंड के धनबाद में बिकने वाली रसमलाई की काफी चर्चा हो रही है। धनबाद में एक ऐसी स्वीट शॉप है जहां रसमलाई चीनी में नहीं बल्कि गुड़ से बनाई जाती है। जीं हां, गुड़ वाली रसमलाई, वो भी शुगर फ्री।

इस गुड़ वाली रसमलाई की धनबाद में काफी डिमांड बढ़ रही है। दुकानदार का कहना है कि ये रसमलाई डायबिटीज पेशेंट हो या फिर हेल्थ की वजह से कुछ लोग जो मीठा नहीं खाते, वो भी इसे खा सकते हैं।
धनबाद में इस रसमलाई की दुकान बरवाड्डा में इयोन सेंटर के पास, हर गोडा में प्रभातम मॉल के पास और हीरापुर में है। दुकान के संचालक मनोज कुमार ने बीटेक किया हुआ है।
न्यूज 18 के मुताबिक मनोज कुमार का कहना है कि उनके यहां मिलने वाली रसमलाई की खासियत ये है कि इसमें चीनी का बिलकुल भी इस्तेमाल नहीं किया जाता है। ये सिर्फ और सिर्फ दूध व गुड़ से तैयार की जाती है। ये बिल्कुल शुगर फ्री है। इसलिए शहर में इसकी डिमांड काफी बढ़ रही है।
मनोज कुमार का कहना है कि इसको बनाने में रोजना दो क्विंटल दूध की खपत होती है। दुकान की शुरुआत कैसे हुई? इसपर मनोज कुमार ने कहा, ''उनके पिता का पहले से डेयरी का छोटा बिजनेस था। लेकिन कोरोना काल में दूध की बिक्री घट कर आधी हो गई थी, जिससे हमारा काफी नुकसान हो रहा था। उसी दौरान हमें किसी ने सलाह दी कि हमें दूध के अन्य प्रोडक्ट बनाने शुरू करने चाहिए। इससे दूध की खपत भी हो जाएगी और कमाई का भी नुकसान नहीं होगा।
मनोज कुमार ने आगे कहा, इसके बाद ही हमने रसमलाई और पनीर बनाना शुरू किया। धीरे-धीरे गुड़ वाली रसमलाई लोगों को पसंद आने लगी। उन्होंने कहा कि उनके यहां एक प्लेट रसमलाई की कीमत 50 रुपये है, जिसमें दो पीस रसमलाई होती है।












Click it and Unblock the Notifications