Cyclone Amphan: झारखंड के इन जिलों में दिख सकता है चक्रवाती तूफान का असर

रांची। बंगाल की खाड़ी और ओडिशा के तटवर्ती इलाके में आने वाला चक्रवाती तूफान एम्फन ( AMPHAN) का थोड़ा असर झारखंड के कुछ जगहों पर दिख सकता है। राज्य में चक्रवाती तूफान एम्फन के चलते 20 और 21 मई को कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि इस तूफान का असर पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटवर्ती जिलों में ज्यादा पड़ सकता है।

ओडिशा सीमा से सटे जिलों पर होगा असर

ओडिशा सीमा से सटे जिलों पर होगा असर

रांची और आसपास के जिलों में पिछले दो दिन से बारिश न होने के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। इसके चलते गर्मी बढ़ गई है। बता दें कि ओडिशा से सटे प्रदेशके पूर्वी एवं पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में तेज हवा के साथ मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान अम्फान अगले कुछ घंटों में खतरनाक हो सकता है, जिसके चलते बंगाल-उड़ीसा तटीय इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया है।

IMD ने जारी किया अलर्ट

IMD ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने आने वाले कुछ घंटों में तूफान के और भी ज्यादा खतरनाक रूप लेने की आशंका जताई है। ओडिशा की सरकार ने 12 जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया है। ये आशंका जताई गई है कि 19 मई तक इसकी रफ्तार 200 किलोमीटर प्रति घंटा की हो सकती है। इस वजह से ओडिशा, बंगाल में दो दिनों तक भारी बारिश की भी आशंका है।चक्रवाती तूफान 'अम्फान' को देखते हुए IMD ने आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, मिजोरम, मणिपुर में पहले ही ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। यहां तूफान की वजह से बारिश हो सकती है।

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना

वहीं दिल्ली, एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर, त्रिपुरा, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, केरल, कर्नाटक, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी ओड़िशा, अंडमान निकोबार, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, आंतरिक तमिलनाडु में भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+