Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'बांग्लादेशी घुसपैठ को बढ़ावा देने, आदिवासियों को कुचलने में कांग्रेस सबसे आगे', जमशेदपुर में गरजे चंपई सोरेन

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन (Champai Soren) ने जमशेदपुर में एक जनसभा के दौरान मंच से कांग्रेस की जमकर खिंचाई की। उन्होंने झारखंड मुक्ति आंदोलन का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस ने शुरुआत से ही आदिवासियों की भावनाओं को कुचलने का प्रयास किया। लंबे संघर्ष के बाद जब केंद्र में बीजेपी की सरकार आई तब जाकर अलग झारखंड की मांग पूरी हुई। इससे पहले कांग्रेस की केंद्र सरकार गोलियों को दम पर आदिवासियों का मुंह बंद कर उनकी भावनाओं को कुचलने का प्रयास करती है।

पूर्व सीएम चंपई सोरेन झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand assembly election 2024) के बीच एक कार्यक्रम के दौरान मंच से दावा किया कि देश के दोनों बड़े राष्ट्रीय दलों में भाजपा एकमात्र दल है, जो आदिवासियों की भावनाओं के अनुरूप कार्य करता है। जमशेदपुर के परिवर्तन महारैली में पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने कहा, "कांग्रेस ने कभी झारखंड में आदिवासियों के हित में नहीं काम किया।

Champai Soren in Jamshedpur

मंच से पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के प्रशंसा करते हुए चंपई सोरेन ने कहा कहा कि कभी पूर्व पीएम वाजपेयी ने आदिवासियों और आदिवासी क्षेत्र की समस्याओं को समझा था और झारखंड राज्य की मांग पूरी की थी। जबकि इससे पहले वर्षों से चल रहे झारखंड आंदोलन के दौरान कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों की भावनाओं को सिर्फ कुचलने का काम किया। हालांकि राज्य के निवासियों ने देश के विकास में बढ़ चढ़कर योगदान दिया है। राज्य में बड़ी खनिज संपदा है। यहां एशिया महाद्वीप के अंदर झारखंड में सबसे बड़ा जंगल है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+