झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरे के विवाद को स्पीकर ने भेजा समिति के पास, 7 सदस्य हैं शामिल

रांची। झारखंड विधानसभा में नमाज पढ़ने के लिए अलग कमरा देने के फैसले पर हो रहे विवाद को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। अब यह मामला विधानसभा समिति के हवाले कर दिया गया है। इसके लिए स्पीकर ने 7 सदस्यों की समिति का गठन किया है। समिति के सुझाव के आधार पर आखिरी फैसला किया जाएगा। गुरुवार को जेएमएम विधायक सरफराज अहमद के सुझाव पर स्पीकर रवींद्र नाथ महतो ने कहा कि जब सदन की इस पर सहमति है तो मुझे भी कोई आपत्ति नहीं है।

conflict on namaz room in jharkhand assembly speaker said committee will decide

बता दें कि समिति में हर दल के नेता को शामिल किया गया है। जेएमएम के स्टीफन मरांडी, सरफराज अहमद, कांग्रेस से प्रदीप यादव, दीपीका पांडेय सिंह, भाजपा से नीलकंठ सिंह मुंडा, आजसू से लंबोदर महतो और भाकपा माले से विनोद सिंह इस समिति में शामिल हैं।

वहीं गुरुवार को झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र का आज आखिरी दिन है। सत्र शुरू होने से पहले सदन में विरोध के अलग-अलग रंग दिखे। भाजपा विधायक बुधवार को हुए लाठीचार्ज के विरोध में काला पट्‌टा पहनकर विधानसभा में काला दिवस मना रहे हैं।

मानसून सत्र के आखिरी दिन गुरुवार को प्रश्नकाल हंगामे की भेंट चढ़ गया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही भाजपा के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान वे सदन के वेल में पहुंच गए और रिपोर्टिंग टेबल पर चढ़ गए। स्पीकर से कार्य स्थगन प्रस्ताव पढ़ने की मांग करने लगे। स्पीकर इन्हें वापस अपने स्थान पर बैठने का आग्रह करते रहे। भाजपा विधायक की बातों से स्पीकर नाराज भी हो गए। नाराज स्पीकर ने इनकी ओर इशारा करते हुए कहा कि आपका खून खून और मेरा खून पानी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+