झारखंड में लोक सभा चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने बजाया ड्रम, इंडी गठबंधन के लिए मांगे वोट
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को झारखंड में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल के संग इस चुनाव प्रचार यात्रा के दौरान आप सांसद संजय सिंह भी मौजूद थे।
इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार करने जब सीएम केजरीवाल झारखंड पहुंचे तब उनका स्वागत प्रदेशवासियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाकर किया। सीएम केजरीवाल ने उनके स्वागत में झारखंड का पारंपरिक वाद्य यंत्र बजा रहे कलाकारों के बीच जाकर सीएम केजरीवाल ने भी ड्रम बजाया।

ड्रम बजाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री काफी प्रसन्न नजर आ रहे थे, वहीं उनके साथ खड़े आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता ताली बजाते हुए नजर आए।
#WATCH झारखंड: दिल्ली के मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जमशेदपुर में चुनाव प्रचार के दौरान अपने सार्वजनिक संबोधन के बाद ड्रम पर हाथ आजमाया।#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/rtHZptG4a4
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 21, 2024












Click it and Unblock the Notifications