शपथ लेने के बाद हेमंत सरकार का पहला फैसला, दिसंबर से मिलेंगे मैया सम्मान योजना तहत 2,500 रुपए

Jharkhand News: हेमंत सोरेन ने आज 28 नवंबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में चौथी बार झारखंड के सीएम पद की शपथ ली। सीएम पद की शपथ लेने के बाद सीएम सोरेन ने कुछ अहम फैसले लिए हैं। जिसके तहत दिसंबर महीने से राज्य सरकार मैया सम्मान योजन के तहत प्रत्येक महिला लाभार्थी के बैंक खाते में 2,500 रुपये जमा कराएंगी।

सोरेन ने अपनी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक के बाद कहा, "हमने पहले दिसंबर से योजना के तहत प्रत्येक महिला लाभार्थी को 2,500 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया था। अब, दिसंबर से हर महीने महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में लाभ जमा किया जाएगा।"

Hemant Soren

हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि यह निर्णय 'कैबिनेट बैठक' में लिया गया, लेकिन दिन में किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली। बाद में मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से जारी एक बयान में पुष्टि की गई कि यह निर्णय वास्तव में कैबिनेट मीटिंग में लिया गया था। झामुमो के नेतृत्व वाली सरकार ने अगस्त में इस योजना की शुरुआत की थी।

जिसका लाभ झारखंड भर में 50 लाख से अधिक महिलाओं को मिला। चुनाव विश्लेषकों के अनुसार, हाल ही में हुए झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया ब्लाक की जीत सुनिश्चित करने में मैय्या सम्मान योजना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटों के साथ जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन ने लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल की।

जबकि, भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए ने 24 सीटें जीतीं। सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में एक भव्य समारोह में शपथ ली, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जैसी प्रमुख राजनीतिक हस्तियां शामिल हुईं। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सोरेन को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+