'इतना मुश्किल चुनाव, कभी नहीं देखा', झारखंड में जीत के बाद बोले CM हेमंत, पत्नी कल्पना को दिया सारा क्रेडिट!
Jharkhand Election Result 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) नीत गठबंधन इंडिया ब्लॉक ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है और 56 सीटों पर जीत रही है। झारखंड की 81 सीटों में से बहुमत का आंकड़ा 41 है। चुनाव में मिली प्रचंड जीत पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के हेमंत सोरेन ने खुशी जताई है और अपनी पत्नी कल्पना सोरेन सीट जीत का क्रेडिट देते हुए वन मैन आर्मी बताया है।
एनडीए 23 सीटों पर आगे चल रही है। इंडिया ब्लॉक पार्टियों में जेएमएम 35 सीटों पर आगे चल रही है, कांग्रेस 16, आरजेडी चार और सीपीआई (एमएल) (एल) एक सीट पर आगे चल रही है और उसने निरसा सीट जीत ली है। एनडीए में बीजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एलजेपी (आरवी) और जेडी (यू) एक-एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे हैं। सोरेन की जीत के बाद रांची में पोस्टर लगे हैं 'शेरदिल सोरेन फिर आया'

हेमंत सोरेन बोले- मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा
हेमंत सोरेन ने कहा, '' आज झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं...मैं सभी समुदायों के लोगों और राज्य के सभी किसानों, महिलाओं और युवाओं को बहुमत के साथ वोट देने और इस चुनाव को सफल बनाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।''
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''मैंने इतना मुश्किल चुनाव कभी नहीं देखा है। इस चुनाव में जीतने के लिए हमने बहुत मेहनत की थी। इसलिए झारखंड की जनता ने हमें जिताया है।''
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने पीएम नरेंद्र मोदी के बधाई संदेश के लिए शुक्रिया कहा है। सीएम सोरेन ने कहा, '"मैं पीएम मोदी को उनकी शुभकामनाओं के लिए भी धन्यवाद देना चाहता हूं।''
कल्पना सोरेन ने कहा- मुझ बेटी की तरह लोगों ने प्यार दिया
गांडेय से झामुमो प्रत्याशी और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी चुनाव जीत गई हैं। उन्होंने चुनाव जीतने के बाद कहा कि गांडेय की जनता ने एक बेटी की तरह मुझे प्यार दिया।
कल्पना सोरेन ने कहा, "यह सरकार अबुआ सरकार है, यह सरकार झारखंड की जनता की सरकार है। जनता ने हेमंत सोरेन पर अपना अटूट विश्वास जताया है। हेमंत जी जिस तरह पहले एक बेटे के तौर पर, एक भाई के तौर पर झारखंड की सेवा कर रहे थे, अब आने वाले समय में उससे भी ज्यादा मेहनत करेंगे।"
हेमंत सोरेन ने एक्स पर अपनी पत्नी को स्टार कैंपेनर कहा है। असल में इस चुनाव में कल्पना सोरेन सबसे ज्यादा चुनावी रैली करने वाली नेताओं में से एक हैं। उन्होंने अकेले लगभग 100 रैलियां की हैं।
हेमंत सोरेन दोबार बनेंगे CM ये हुआ तय
हेमंत सोरेन ने झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में बरहेट सीट पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के गमलील हेम्ब्रोम को 39,791 वोटों के अंतर से हराया है। एआईसीसी के महासचिव गुलाम अहमद मीर ने पत्रकारों से बात करते हुए पुष्टि की कि सोरेन झारखंड के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications