Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे कोडरमा, जनता से कहा- चुनाव आने वाला है, रहें होशियार

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन मंगलवार को कोडरमा में आयोजित आपके द्वार सरकार कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कार्यक्रम को संबोधित करते ही अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई ,वहीं दूसरी तरफ विपक्ष को घेरते हुए भी नजर आए। मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह गूंगों बहरों की सरकार नहीं है,यह सरकार सबकी सुनती है।

jharkhand news

सीएम सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार की जिम्मेदारी है लोगों की सेवा करना, उनका विकास करना। सीएम ने आगे कहा, अधिकारियों से सही जानकारी नहीं मिलती। पहले शिविर में 35 लाख आवेदन आये, दूसरे शिविर में 35 लाख आवेदन आये। पहले सरकारों ने आवेदन देखकर सर पकड़ लिया। पूर्ववर्ती सरकारों में ना ब्लॉक कार्यालय और ना जिला कार्यालय काम करता था।

सीएम सोरेन ने आगे कहा हैं कि हमने खूब काम किया। आज सीना ठोककर कह सकते हैं कि आज राज्य में हर बुजुर्ग, दिव्यांग और विधवा को पेंशन मिल रहा है। पहले विधवा होने पर 40 साल की आयु के बाद पेंशन मिलता था, अब विधवा होते ही पेंशन मिलने लगता है। आज किसी भी गांव में 60 साल का व्यक्ति बिना पेंशन का नहीं मिलेगा। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र देती थी मुर्गीखाना और हम इंसानों वाला आवास देंगे। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी ने राज्य को पिछड़ा बना दिया. चुनाव आने वाला है, इसलिए होशियार रहें।

यह भी पढ़ें

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+