नक्सलियों के हमले में शहीद झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार को CM सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में बीते मंगलवार को नक्सलियों के साथ सुरक्षाबलों की हुई मुठभेड़ में झारखंड जगुआर के डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार शहीद हो गए। बुधवार को झारखंड जगुआर मुख्यालय में उनको श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। इसके अलावा रांची के सांसद संजय सेठ और अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। शहीद राजेश कुमार को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने उनकी पत्नी-बच्चों सहित परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दिया। इसके साथ ही उनके पार्थिव शरीर को उनके गृह जिला मुंगेर के लिए रवाना कर दिया गया।

शहीद डिप्टी कमांडेंट राजेश कुमार के भाई रवि ने कहा कि उनका भाई दिलेर था, उनकी शहादत पर उन्हें गर्व है। उन्होंने कहा कि नक्सली अब नक्सली नहीं रहे, वे अब बिजनेस कर रहे हैं। झारखंड जगुआर मुख्यालय में जब शहीद राजेश कुमार को श्रद्धांजलि दी जा रही थी, उस वक्त वहां मौजूद सभी लोगों की आंखें नम थीं। बता दें कि मूल रूप से बिहार के मुंगेर जिले के लाल दरवाजा इलाके के रहने वाले राजेश कुमार साल 2007 में 12 नवंबर को बीएसएफ में भर्ती हुए थे।
उनकी पैतृक वाहिनी पश्चिम बंगाल के कृष्णनगर की 84वीं बटालियन थी। वे तीन साल पहले ही झारखंड जगुआर में प्रतिनियुक्ति दी गई थी। इसके बाद वे राज्य के तमाम नक्सल प्रभावित इलाकों में होने वाले ऑपरेशन में हिस्सा लिया था। उनका जन्म 1 जनवरी 1980 को मुंगेर में ही हुआ था। उनके पिता एजी ऑफिस रांची में सिनियर ऑडीटर थे। शहीद राजेश कुमार पांच भाई और बहन हैं। शहीद राजेश कुमार अपनी पत्नी रूबी कुमारी और दो पुत्रों 9 वर्षीय आयुष कुमार और 3 वर्षीय गोलू कुमार के साथ अपने पोस्टिंग के बाद से रांची में ही रहते थे।












Click it and Unblock the Notifications