पुलवामा में शहीद हुए जवानों को सीएम चंपई सोरेन ने दी श्रद्धांजलि
पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर शहीद जवानों की तस्वीर को साझा करते हुए लिख, जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए भारत माता के वीर सपूतों को शत शत नमन। आपके अदम्य साहस, वीरता व शौर्य का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। जय हिंद जय भारत।
पुलवामा के शहीदों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए बहादुर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। देश के लिए उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

वहीं गृहमंत्री अमित शाह ने भी पुलवामा के शहीदों को याद करते हुए कहा मैं पुलवामा के वीर शहीदों को नमन करता हूं। जवानों ने हमारी मातृभूमि के लिए अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। जवानों के सर्वोच्च बलिदान को सदैव याद रखा जाएगा। देश इन बहादु जवानों का हमेशा ऋणी रहेगा।
बता दें कि दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान के आतंकियों ने सीआरपीएफ की गाड़ी पर आत्मघाती हमला किया था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इस आत्मघाती हमले में आतंकियों ने विस्फोटक से लदे वाहन को सीआरपीएफ के बस से टक्कर मार दी थी।
जिसमे 40 जवान शहीद हो गए थे। 14 फरवरी 2019 को हुए इस आतंकी हमले में 35 जवान भी घायल हुए थे। इस दिन को कई लोग काला दिवस के रूप में मनाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications