Jharkhand: महाशिवरात्रि के प्रवेश द्वार को लेकर दो गुटों में बवाल, पत्थरबाजी के बाद धारा 144 लागू, 6 गिरफ्तार
Jharkhand में महाशिवरात्रि से पहले दो गुटों में पत्थरबाजी हुई है। वहां पर हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं।

झारखंड के पलामू जिले में बुधवार को दो गुटों में बवाल हो गया। घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारी भारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालात को काबू किया। फिलहाल इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। जिसको देखते हुए प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है। वहीं इंटरनेट सेवा पर भी रोक लगा दी गई।
जानकारी के मुताबिक महाशिवरात्रि के लिए पांकी बाजार में तोरण द्वार (प्रवेश द्वार) लगाया जा रहा था। जिसको लेकर दो गुटों में बवाल हो गया। इसके बाद दोनों में पत्थरबाजी होने लगी, जिसमें कई लोग घायल हुए। घटना के वक्त वहां पर कुछ पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। बीच-बचाव में वो भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पांकी बाजार के दुकानदार दुकानें बंद कर घरों की ओर भागने लगे।
मामले में एसपी चंदन कुमार सिन्हा ने कहा कि जैसे ही उनकी टीम को खबर मिली, वैसे ही तीन-चार थानों की पुलिस को मौके पर बुला लिया गया। ये पूरा विवाद तोरण द्वार को लेकर हुआ था, ऐसे में वो सभी से शांति बनाए रखने की अपील कर रहे। साथ ही दोनों गुटों से बातचीत की जा रही है। इसके अलावा एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दी गई है।
6 लोग गिरफ्तार
एसपी पलामू ने बताया कि संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त बल तैनात है, जबकि विभिन्न इलाकों में पेट्रोलिंग भी जारी है। अब तक 5-6 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है। धारा 144 लगाई गई। डीसी पलामू ने बताया कि मस्जिद के सामने शिवरात्रि का तोरण द्वार लगाने पर दो गुटों में तनावपूर्ण स्थिति के बाद पथराव हुआ। पुलिस मौके पर पहुंची जहां कुछ कर्मी घायल हो गए। 6 गिरफ्तार। पनकी व आसपास के गांवों में पर्याप्त बल तैनात है।
Recommended Video
मस्जिद से पत्थर फेंकने का आरोप
आरोप है कि जब तोरण द्वार लगा तो दूसरे पक्ष ने उसको हटा दिया। जिस वजह से विवाद गर्मा गया। कुछ देर बाद मस्जिद के अंदर से पत्थर फेंके गए, जिस पर दूसरे पक्ष ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके साथ ही वहां की सड़कें पत्थरों से पट गईं। घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस के मुताबिक जिन लोगों ने शांति भंग का प्रयास किया है, उनकी पहचान की जा रही। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications