Chhath puja: झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की दी शुभकामनाएं

झारखंड और बिहार में प्रमुख रूप से मनाए जाने वाले छठ पर्व की शुक्रवार को शुरूआत हो चुकी है। चार दिवससीय इस व्रत की शुरूआत शुक्रवार को नहाय- खाय से हुई और सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य की उपासना के साथ संपन्‍न होगा। छठ के इस महापर्व पर झारखंड मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन ने बधाई दी हे।

jharkhad cm

सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर सीएम सोरेन ने हिंदी में बधाई देते हुए संदेश लिखा

आस्था के महापर्व छठ पूजा के प्रथम अनुष्ठान नहाय-खाय की सभी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार। भगवान भास्कर और छठी मैया आप सभी छठव्रतियों की मनोकामना पूर्ण करें। सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो, यही कामना करता हूं।

बता दें छठी मैय्या का ये चार दिनसीय पर्व जो आज से शुरू हुआ है वो सोमवार को सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्‍य देकर संपन्‍न होगा।

शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पर्व शुरू हुआ दूसरे दिन शनिवार को खरना और रविवार को अस्ताचलगामी होगा जिसमें डूबते हुए सूर्य को महिलाएं अर्घ्‍य देंगी। इसके बाद सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा जिसके बाद छठ पर्व संपन्‍न हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+