रांचीः पिता से मिलने गए तेजप्रताप जिस होटल में ठहरे थे, उसपर केस दर्ज

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने गुरुवार को अपने पिता से मुलाकात की। लेकिन इस मुलाकात का खामियाजा उस होटल को भरना पड़ा, जिसमें तेज प्रताप ठहरे हुए थे। अपने पिता से मिलने के रांची गए तेजप्रताप को होटल में ठहरना था। लेकिन कोरोना काल में सभी होटल बंद होने के चलते उनके लिए खासतौर पर होटल कैपिटल रेजीडेंसी को खोला गया और सभी व्यवस्थाएं मुहैया कराई गईं।

case lodged against hotel capital residency where tej pratap stays

इसके बाद होटल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया। बताया जा रहा है कि बिना किसी अनुमति के होटल खोलने पर मामला दर्ज किया गया है। गुरुवार की दोपहर को तेज प्रताप पिता से मिलने पहुंच गए लेकिन रिम्स प्रशासन ने लालू प्रसाद के चिकिस्तों की सलाह पर पहले कोरोना टेस्ट करवाया और जब रिपोर्ट निगेटिव आई तो मुलाकात की इजाजत दी। इसके बाद तेजप्रताप का अधीक्षक चैंबर में जाकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया।

रैपिड एंटीजेन किट से जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही मुलाकात की इजाजत मिली। बता दें कि काफी लंबे समय बाद पिता लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए तेजप्रताप रांची आए थे। शुरुआती मुलाकात की औपचारिकता के बाद तेजप्रतार और लालू प्रसाद ने एक साथ दोपहर का भोजन किया। फिर दोनों बंगले के दक्षिण वाले कमरे में चले गए।

करीब डेढ़ से दो घंटे तक लालू प्रसाद और तेज प्रताप की बंद कमरे में बात हुई। इस मुलाकात के दौरान राजद और लालू समर्थक का जमावड़ा निदेशक बंगला के बाहर लगा रहा। तेजप्रताप ने लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को ठीक बताते हुए बिहार के सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था को ध्वस्त बताया। उस दौरान उन्होंने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में अस्पताल और स्वास्थ्य व्यवस्था का हाल बदतर है और सरकार नींद की गोली खाकर सोयी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+