बोकारोः 8 दोस्त एक साथ नहाने गए और तीन डूबे, शव ढूंढने में जुटी NDRF की टीम

बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले के हरला थाना क्षेत्र के भतुआ गांव में श्मशान घाट के पास रविवार को नहाने के दौरान दामोदर नदी की तेज धार में डूबे तीन छात्रों में से सोमवार को एक छात्र का शव बरामद कर लिया गया है। मृतक छात्र की पहचान सेक्टर-3ई निवासी हर्ष राज के रूप में की गई है। हर्ष का शव घटनास्थल से 13 किलोमीटर दूर महुदा स्थित बाडगड़ा के पास दामोदर नदी से ग्रामीणों ने निकाला। दरअसल, तीनों बच्चों ने चार दिन पहले ही रविवार को नदी में नहाने की योजना बनाई थी। उनके साथ पांच और दोस्त थे, जो अपने-अपने घरों से अलग-अलग बहाना बनाकर निकले थे।

bokaro three student drowned in river

वहीं घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम पहुंची हुई है, जो बसंत कुमार और शुभम मिश्रा की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक रविवार की सुबह 8 बच्चे नहाने गए थे। इस दौरान बसंत तेज धार में बहने लगा तो उसे बचाने के लिए शुभम ने उसका हाथ पकड़ा तो वह भी डूबने लगा। इस दौरान हर्ष ने शुभम का हाथ पकड़ा तो वह भी बहने लगा। नदी किनारे खड़ा दोस्त नितिन उन्हें बचाने के लिए नदी में कूदा और हर्ष को पकड़ लिया। लेकिन उसका हाथ छूट गया।

घटना के बाद नितिन सहित अन्य दोस्त घर लौटे और परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सेक्टर-3ई के आवास संख्या- 92 के रहने वाले दीपक प्रसाद का हर्ष राज इकलौता पुत्र था। वह एमजीएम स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र थाचार साल पहले बसंत कुमार उर्फ भोलू के पिता अवधेश कुमार की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गई थी।

अभी बसंत अपनी मां और बड़े भाई हेमंत के साथ सेक्टर-9 डी के स्ट्रीट-36 के आवास संख्या 867 में रहता था। वह भी एमजीएम स्कूल में 12वीं का छात्र था। सेक्टर-12 के बाघरायबेड़ा में रहने वाले तारकेश्वर मिश्र का बड़ा पुत्र शुभम कुमार मिश्र भी एमजीएम स्कूल में 12वीं का छात्र था। रविवार की सुबह में बगैर बताए ही अपने घर से निकल गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+