बोकारोः स्टील प्लांट में काम कर रहे तीन मजदूरों की ऊंचाई से गिरने पर मौत
बोकारो। झारखंड के बोकारो जिले में स्थिल वेदांता इलेक्ट्रोस्टील प्लांट में सोमवार की रात को ऊंचाई से गिरने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों मजदूर बीएफ-2 में काम कर रहे थे। इसी दौरान ऊंचाई से गिर गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया। बंद बीएफ-2 को फिर से चालू करने को लेकर मरमम्मत का काम चल रहा था। तीनों मजदूर ठेकेदार के अंदर प्लांट का काम कर रहे थे। चास एसडीपीओ पुरुषोत्तम सिंह ने घटना की पुष्टि की है। मृतक मजदूरों की पहचान शाहनवाज आलम, मोहम्मद ओसामा और मोहम्मद सुल्तान के रूप में हुई है। तीनों मजदूर रांची और जमशेदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ईएसएल स्टील लिमिटेड की जनसंचार प्रमुख शिल्पी शुक्ला ने बताया कि थाइसेनक्रुप्प एलेवेटर कंपनी के कर्मचारी लिफ्ट ठीक करने के लिए प्लांट में आए थे। इसी दौरान ये दर्दनाक हादसा हो गया, जिसके चलते तीन मजदूरों की मौत हो गई। कंपनी इस हादसे की जांच कर रही है। हमें इन मजदूरों के परिजनों से पूरी सहानुभूति है। हम मृतकों के परिजनों को हर तरह से सहयोग करेंगे। घटना की निष्पक्षता से जांच की जाएगी।
शिल्पी शुक्ला ने कहा कि जिस तरह से बांस-बल्ली लगाकर BF-2 में मरम्मत का काम चल रहा था और ऊंचाई से मजदूर गिरे हैं। हम कह सकते हैं कि ये सुरक्षा में चूक का विषय है। इसकी जांच जिला प्रशासन के स्तर से भी की जानी चाहिए।
छोटे भाई ने बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
वहीं सिमडेगा जिले के कुरडेग थाना क्षेत्र के चाडरीमुण्डा गांव में छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की निर्ममता से हत्या कर दी। दोनों भाई शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच दोनों में किसी बात पर विवाद हुआ और बात मारपीट तक जा पहुंची। वहीं हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतक की पहचान कुमेश राउत (48) के रूप में की गई। आरोपी कृष्णा राउत मृतक का छोटा भाई है। रात में दोनों शराब के नशे में धुत थे और आपस में एक-दूसरे को गली-गलौज कर रहे थे। इसी बीच मामला बढ़ गया और कृष्णा ने घर में रखी कुल्हाड़ी से कुमेश के सिर पर वार कर दिया। इससे कुमेश की मौके पर ही मौत हो गई।












Click it and Unblock the Notifications