'भाजपा विधायक ने मुझसे कहा, 18 साल की दिख रही हो...' महिला नेता के मुताबिक गेस्ट हाउस में और क्या हुआ?

दिल्ली। झारखंड में बाघमारा के भाजपा विधायक ढुलु महतो और गिरीडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ पार्टी की महिला नेता और कार्यकर्ता ने यौन शोषण की कोशिश के आरोप लगाए हैं। नवंबर 2018 में कतरास थाने में दी गई शिकायत के 10 महीने बाद अब जाकर इस मामले में केस दर्ज किया गया है। थाने में सुनवाई नहीं होने पर भाजपा नेत्री हाईकोर्ट पहुंच गई। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने फटकार लगाई जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने इस मामले में एक्शन लिया है। पीड़िता भाजपा नेत्री ने अपनी शिकायत में बताया है कि भाजपा विधायक ढुलु महतो ने उनके साथ क्या किया?

'पार्टी के काम के बहाने गेस्ट हाउस में बुलाया...'

'पार्टी के काम के बहाने गेस्ट हाउस में बुलाया...'

दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, 2008 से भाजपा के लिए काम कर रही नेत्री ने आरोप लगाया कि विधायक ढुलु महतो ने 13 नवंबर 2015 को उसको कॉल कर साथ रांची चलने और को कहा था। विधायक ने उसको मॉल में खरीदारी करने का भी प्रलोभन दिया लेकिन वह नहीं मानीं। इसके बाद विधायक ने पार्टी के काम के बहाने उसको टुंडू गेस्ट हाउस में बुलाया जहां आनंद शर्मा भी मौजूद थे। भाजपा नेत्री ने कहा कि विधायक ने उनको देखकर कहा कि तुम तो 18 साल की दिख रही हो और इसके बाद पकड़ लिया।

'मैं किसी तरह गेस्ट हाउस से भागी...'

'मैं किसी तरह गेस्ट हाउस से भागी...'

भाजपा नेत्री ने बताया कि विधायक के चंगुल से छूटकर वह गेस्ट हाउस से किसी तरह भागी और कतरास में अपने घर आ गई। आनंद शर्मा उस पर विधायक की बात मान लेने का दबाव डालते रहे। घटना के बाद विधायक उसको लगातार प्रलोभन देने लगे और आधी रात को फोन कर बर्बाद करने की धमकी भी देते रहे। भाजपा नेत्री ने कहा कि संबंध नहीं बनाने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई।

पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ आरोप

पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ आरोप

23 नवंबर को विधायक ढुलु महतो के खिलाफ महिला नेता ने कतरास थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसी थाने में पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय के खिलाफ भाजपा की दूसरी महिला कार्यकर्ता ने तीन दिन बाद 26 नवंबर 2018 को शिकायत दर्ज कराई। महिला कार्यकर्ता ने शिकायत में बताया कि ढुलु महतो पर आरोप लगाने वाली महिला नेता का पति उसको कतरास के विनय सिंह के मकान पर ले गया। महिला कार्यकर्ता ने कहा कि वहां रवींद्र पांडेय मौजूद थे जिन्होंने प्रलोभन देकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की।

पूरी खबर पढ़ें: यौन शोषण मामले में फंसे भाजपा विधायक और पूर्व सांसद, कोर्ट की फटकार पर 10 माह बाद केस दर्ज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+